11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुध का राशि परिवर्तन चार राशियों को कराएगा यात्रा, करियर पर पड़ेगा लंबे समय तक असर

Budh rashi parivartan : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 20 फरवरी को बड़ा बदलाव होने वाला है। कुंभ राशि में एक और ग्रह की एंट्री होने वाली है। इससे कुंभ राशि में त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग बनेगा, इसका चार राशियों के लोगों के करियर पर जबर्दस्त असर पड़ेगा। आइये जानते हैं बुध राशि परिवर्तन (Budh Rashi Parivartan) के चलते किन चार राशियों को यात्रा करनी होगी और इसका क्या असर पड़ेगा..

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 16, 2024

budhadityayog.jpg

बुध राशि परिवर्तन 20 फरवरी से करियर पर यह होगा असर

Budh rashi parivartan : कुंभ राशि में अभी सूर्य, शनि विराजमान हैं। अब 20 फरवरी सुबह 5.48 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध का कुंभ राशि में प्रवेश हो जाएगा। इससे कुंभ राशि में बेहद शुभ त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग बनेगा। तर्क और बुद्धि के कारक बुध राशि परिवर्तन से बने त्रिग्रही योग से चार राशियों के लोगों की किस्मत बुलंद हो जाएगी, इसका इन्हें जबर्दस्त लाभ होगा। विशेष रूप से करियर और आर्थिक स्थितियों में लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं कि कौन हैं वो चार लकी राशियां...


आपकी राशि वृषभ है तो बुध राशि परिवर्तन से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग बनेगा। इसका वृषभ राशि के लोगों को बड़ा फायदा होगा। बुध गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए बेहद अनुकूल है। बुध राशि परिवर्तन के चलते वृषभ राशि के लोगों के आय के स्रोत बढ़ेंगे और बचत करने में सफल होंगे। इस समय आप आमदनी के नए स्रोत ढूढ़ने में कामयाब होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने करियर में नया मुकाम हासिल करेंगे, इस समय नौकरी का नया अवसर मिलेगा। इस समय आपको ढेरों यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। यहां तक की नौकरी के लिए विदेश यात्रा के शुभ मौके भी आपको मिलेंगे। इसके अलावा पदोन्नति और विशेष प्रोत्साहन भी मिल सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आप अच्छा मुनाफा कमाने के लिए काम की रणनीति में बदलाव करेंगे और इसका आपको लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी, आपके विचारों को व्यावसायिक साझेदार अच्छी तरह से स्वीकार करेंगे।

ये भी पढ़ेंः अगले 29 दिन शनि और सूर्य की युगलबंदी, तीन राशियों को होगा करियर और कारोबार में लाभ


आपकी राशि मिथुन है तो बुध राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। इससे आप खूब धन लाभ कमाएंगे। इस राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए शुभफलदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में पिता और गुरु का सहयोग मिलेगा। आप अपने काम से बॉस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बुध गोचर मिथुन राशि वालों को संपत्ति और सुख सुविधा दिला सकता है। इस अवधि में आपमें आध्यात्मिकता बढ़ेगी। इस दौरान जीवन के सभी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। वहीं काम को लेकर मिथुन राशि वाले संतुष्ट रहेंगे। फील्डवर्क में नौकरी के नए मौके मिलेंगे, आप पदोन्नति और अन्य व्यावसायिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


आपकी राशि तुला है तो बुध गोचर का तुला राशि वालों को लाभ मिलेगा। कुंभ राशि में बुध आपका आध्यात्मिक रूझान बढ़ाएगा। बुध राशि परिवर्तन के प्रभाव से आप आध्यात्मिक उद्देश्य के लिए यात्रा कर सकते हैं। नौकरी के मामले में भी कुंभ राशि में बुध का प्रवेश फलदायक रहेगा। इस समय आपको जो यात्रा करनी पड़ेगी, उससे आपको करियर में लंबे समय तक फायदा मिलेगा। बुध का कुंभ राशि में प्रवेश आपको पदोन्नति और अन्य प्रोत्साहन दिला सकता है। हालांकि इससे आपको मन लगाकर काम करना होगा। आपको अपने वरिष्ठों से कड़ी मेहनत के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। अगर आप व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो भी आपको फायदा मिलेगा। अगर आप रचनात्मकता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और इंटीरियर डिजाइनिंग आदि से संबंधित हैं तो बुध राशि परिवर्तन से निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः 31 साल में दूसरी बार कुंभ राशि में सूर्य शनि की युगलबंदी, इन लोगों के रिश्ते होंगे मजबूत


आपकी राशि धनु है तो अभी तक जारी मुश्किल समय अब बीतने वाला है। बुध के कुंभ राशि में प्रवेश से धनु राशि के व्यवसायियों को उन्नति मिलेगी। बुध राशि परिवर्तन के दौरान आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है और यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस समय आप नौकरी में जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। इसका बाद में आपको और लाभ मिलेगा। इस समय आप सफलता के लिए कठिन प्रयास करेंगे। साथ ही अपने आपको कुशल बनाएंगे और कार्यस्थल पर आगे बढ़ने के लिए अवसर प्राप्त करेंगे। यदि कारोबारी हैं तो अपने प्रयासों से अच्छा लाभ कमाएंगे। आप व्यवसाय में मजबूत व्यक्ति के रूप में उभरेंगे और अपनी पूरी दक्षता दिखाकर अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। इस गोचर के दौरान आप अपने व्यवसाय के क्षेत्र में एक मजबूत प्रतिस्पर्धी के रूप में अपनी छवि बनाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Venus Transit Aquarius: इन दो राशियों पर भारी पड़ेगा शुक्र गोचर, जानिए किस पर मडरा रहा संकट