
numerology image
मूलांक गणना विधिः अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक किसी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना जाता है। जानकारों के अनुसार आपका जन्म महीने की जिस तारीख में होता है, उसे इकाई में बदलने पर जो अंक प्राप्त होता है, वह मूलांक कहलाता है। यह एक से नौ के बीच होता है। इस मूलांक का आपके जीवन पर असर पड़ता है। उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 12 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक (1+2=3) तीन होगा। जन्म तारीख के हिसाब से राशिफल (janm tarikh ke anusar rashifal) के अनुसार जातक के जीवन में घटने वाली घटनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।
जन्म तिथि अनुसार साप्ताहिक राशिफलः अंक ज्योतिषियों (Ank Jyotish) के अनुसार हर अंक किसी न किसी ग्रह से शासित है, इससे उस अंक पर ग्रह के स्थिति परिवर्तन का असर पड़ता है। जानकारों के अनुसार मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है, मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। मूलांक तीन पर देव गुरु बृह्स्पति, मूलांक 4 का राजा राहु, मूलांक 5 के स्वामी बुध, मूलांक 6 के राजा शुक्र हैं। मूलांक 7 केतु के अधीन है, मूलांक 8 शनि और मूलांक 9 मंगल का अंक माना गया है।
मूलांक 1 (15 जनवरी से 21 जनवरी): इस मूलांक के व्यक्ति को (Birthday Based Horoscope )इस हफ्ते चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या मुश्किल लग सकती है। फैसला लेते वक्त असुरक्षा की भावना आ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल नहीं है। आपसी समझ में कमी के कारण पार्टनर के साथ रिश्ता प्रभावित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय ठीक नहीं है, सहकर्मियों बॉस के साथ रिश्ते उतार चढ़ाव भरे रहेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
यह है उपायः परेशानियों से बचने के लिए रोजाना 108 बार ऊँ आदित्याय नमः मंत्र का जाप करें।
मूलांक 2: मलांक दो वालों के लिए भी यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त भ्रमित हो सकते हैं। पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, बॉस से संबंध खराब हो सकते हैं। काम की सराहना न होने से तनाव में आ सकते हैं। व्यापार वालों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
यह है उपायः ऊं सोमाय नमः मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करें फायदेमंद होगा।
मूलांक 3: 15 से 21 जनवरी के सप्ताह में मूलांक 3 के लोग दृढ़ संकल्प वाले बनेंगे, चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगे। लेन देन, निवेश से जुड़े फैसले लाभकारी होंगे, जो भी काम करेंगे विशेषज्ञता हासिल करेंगे। जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर होंगे, धार्मिक यात्रा जीवन शैली में बदलाव लाएगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। खुद के व्यवसाय में लाभ होगा।
उपायः प्रतिदिन ऊँ गुरवे नमः मंत्र का जाप करें
मूलांक 4: मूलांक चार के व्यक्तियों को इस हफ्ते कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। योजना बनाकर चलने की आवश्यकता होगी। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाएंगे तभी रिश्ते मधुर होंगे . प्रेम संबंध में हैं तो इसमें दिक्कत आ सकती है। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव आपके लिए चिंता का सबब बन सकता है। प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
उपायः प्रतिदिन 22 बार ऊं दुर्गाय नमः मंत्र का जाप करें
मूलांक 5: इस मूलांक के जातक इस हफ्ते लक्ष्य हासिल करेंगे, नए अवसर मिलेंगे और निवेश के लिए भी यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। इस सप्ताह पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे, पारिवारिक मामलों में चर्चा करेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर सकेंगे, विदेश जाने के इच्छुक लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है। खुद के व्यापार में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।
यह उपायः रोज ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
मूलांक 6: इस मलांक के जातकों को इस हफ्ते धन लाभ का योग बन रहा है। पर्यटन से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नई चीजें सीख कर योग्यता बढ़ाएंगे, अगर संगीत सीख रहे हैं तो यह सप्ताह आपके अनुकूल है। पार्टनर संग रिश्ते मधुर होंगे, घूमने का प्लान बन सकता है। नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं, खुद का व्यापार है तो इसमें विस्तार के लिए अनुकूल समय है।
यह उपायः रोज 33 बार ऊँ भार्गवाय नमः मंत्र का जाप करें।
मूलांक 7: इस सप्ताह मूलांक 7 वालों के मन में असुरक्षा की भावना घर कर सकती है,आपको छोटे से छोटा कदम सोच समझकर उठाना होगा। पार्टनर के साथ रिश्ते में कड़वाहट बनी रह सकती है। बुजुर्गों की सलाह से रिश्ते को संभालें। नई नई चीज सीखेंगे कार्य क्षेत्र में सराहना मिल सकती है। खुद के व्यवसाय में नुकसान हो सकता है, नई डील से बचें।
यह है उपायः रोज 41 बार ऊँ केतवे नमः मंत्र का जाप करें
मूलांक 8: इस मूलांक के जातक इस सप्ताह अपना कोई कीमती सामान खो सकते हैं। निवेश से जुड़ा बड़ा फैसला इस हफ्ते न लें वर्ना नुकसान हो सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रखने में समस्या आ सकती है, शक करने से बचें। कार्य क्षेत्र में काम का सराहना न मिलने से तनाव में आ सकते हैं। ऐसी परिस्थिति बन सकती है कि आपका कोई सहयोगी आप से आगे निकल जाए। खुद के व्यवसाय में लाभ प्राप्त करने में मुश्किल आ सकती है।
यह उपायः रोज 11 बार ऊँ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें।
मूलांक 9: इस मूलांक के जातक इस हफ्ते हर तरह की परिस्थिति अपने पक्ष में करने में सक्षम होंगे। इस हफ्ते आप कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं, जिसका लाभ होगा। इस सप्ताह आप प्रगतिशील रहेंगे और अपनी क्षमता बढ़ाने में सफल होंगे। पार्टनर से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ उच्च मूल्यों का निर्माण कर सकते हैं। कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर सराहना और प्रमोशन का योग बन रहा है। खुद के व्यवसाय में लाभ होगा।
यह हैं उपायः रोज 27 बार ऊँ मंगलाय नमः मंत्र का जाप करें।
Updated on:
15 Jan 2023 03:16 pm
Published on:
15 Jan 2023 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
