scriptWeekly Horoscope (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021): कर्क राशि से कन्या राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह | Cancer to Virgo Weekly Horoscope between 12 july to 18 July 2021 | Patrika News
राशिफल

Weekly Horoscope (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021): कर्क राशि से कन्या राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा…

Jul 12, 2021 / 12:54 pm

दीपेश तिवारी

Cancer to Virgo Weekly Horoscope

12 july to 18 July 2021 Cancer to Virgo Horoscope

हर दिन कुछ न कुछ हमारे जीवन में परिवर्तन लेकर आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय कर्क राशि से कन्या राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं…

: कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Horoscope / Kark Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह अधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन ध्यान रखें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कई लोग केवल आश्वासन देकर जरूरत के समय अपनी ही परेशानियां गिनाने लगेंगे। शुक्रवार तक उधार की लेन देन बहुत सोच समझकर ही करें, अन्यथा आगे चलकर परेशानियों में घिर सकते हैं।

Must Read- weekly Rashifal (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021): मेष राशि से मिथुन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

aries to gemini Weekly Horoscope

इस समय धन का निवेश बीमा पॉलिसी व जमीन में फायदेमंद रह सकता हैं। बिजनेस में कुछ समस्याएं आ सकती है। वहीं एमएनसी में कार्यरत लोगों को फायदा हो सकता है। इसके अलावा थोक का व्यापार करने वालों की आय में भी इजाफा हो सकता है।

इस समय व्यवसाय से जुड़े किसी मामले को लेकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं इस दौरान सेहत से संबंधित दिक्कतों को बिल्कुल नजरंदाज न करें और खान-पान का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।


: सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Horoscope / Singh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह प्रतिदवंदियों पर खास नजर रखनी होगी। साथ ही अहंकार से दूर रहते हुए अपना व्यवहार सौम्य रखना होगा। इसके साथ ही इस दौरान कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु की सक्रिय के बीच मुश्किलों का समाधान आपको खुद ही करना होगा, यह ऐसी परिस्थिति होगी जब तमाम कोशिशों के बावजूद आपके मित्र आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। आपका बिजनेस सप्ताह का शुरुआत मंदा रह सकता है, लेकिन सप्ताह के अंत तक यह अच्छी स्थिति में पहुंचता दिख रहा है।

हो सकता है इस समय आपको परिश्रम के अनुसार फल न मिले, ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। और अपने समय का इंतजार करें।

Must Read- Corona Third Wave in astrology: कोरोना की तीसरी लहर कब और कैसे आएगी? जानें बचाव के उपाय

astrology on corona 3rd wave

इस सप्ताह कुछ नौकरी-पेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। जबकि कारोबार की उलझने शुक्रवार तक बनी रह सकती हैं। पुरानी प्लानिंग को आगे बढ़ाना अधिक बेहतर रहेगा। माता की सेहत की चिंता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर विवेक से काम लें।

उपाय: हर रोज गायत्री मंत्र का जाप करें।


: कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Horoscope / Kanya Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह खर्चों पर विशेष निगाह रखनी होगी। यह समय कई मायनों में आपके लिए खास रह सकता है। खासकर आप अपनी कई पुरानी इच्छाओं को आप इस समय पूरा कर सकते हैं। जबकि बुधवार से शुक्रवार के बीच आप कुछ आलस महसूस करेंगे।

ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत में ही अपने कार्यों को तेजी से करते हुए उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाना होगा। वहीं इस समय कोर्ट-कचहरी के फैसले आपके पक्ष में आने से आप काफी राहत महसूस करेंगे। साथ ही इस सप्ताह किसी व्यक्ति के माध्यम से भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा।

व्यावसायी लोगों को लाभ की संभावना के बीच अब तक तेजी से उठ रहे कुछ व्यवसायों में इस दौरान गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं दांपत्य जीवन में मधुरता के बीच जीवनसाथी की सेहत और संतान के भविष्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। भाई-बहनों के साथ तालमेल बना कर चलें।

उपाय: हर रोज गणेश चालीसा का पाठ करें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Horoscope (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021): कर्क राशि से कन्या राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो