
Aaj Ka Rashifal-Wednesday-Today Horoscope : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है।
इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी। वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि बुधवार, Wednesday, 23 नवंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
01. आज का मेष राशिफल: Aries Daily Horoscope 23 November 2022
- कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।
02. आज का वृषभ राशिफल: Taurus Daily Horoscope 23 November 2022
- किसी की सुनीसुनाई बातों पर ध्यान दें। दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।
03. आज का मिथुन राशिफल: Gemini Daily Horoscope 23 November 2022
- निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।
04. आज का कर्क राशिफल: Cancer Daily Horoscope 23 November 2022
- ध्यान रखें कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
05. आज का सिंह राशिफल: Leo Daily Horoscope 23 November 2022
- परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।
06. आज का कन्या राशिफल: Virgo Daily Horoscope 23 November 2022
- अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे।जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।
07. आज का तुला राशिफल: Libra Daily Horoscope 23 November 2022
- आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।
08. आज का वृश्चिक राशिफल: Scorpio Daily Horoscope 23 November 2022
- पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्त्ता पूर्ण रहेगा।
09. आज का धनु राशिफल: Sagittarius Daily Horoscope 23 November 2022
- अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें,व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभाले संगति बदलें।
10. आज का मकर राशिफल: Capricorn Daily Horoscope 23 November 2022
- कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।
11. आज का कुंभ राशिफल: Aquarius Daily Horoscope 23 November 2022
- जल्दबाजी न करें, परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।
12. आज का मीन राशिफल: Pisces Daily Horoscope 23 November 2022
- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी।आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
Updated on:
23 Nov 2022 08:05 am
Published on:
22 Nov 2022 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
