12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka Rashifal: गुरुवार को इनकी होगी आर्थिक स्थिति मजबूत

Aaj ka Rashifal: गुरुवार को इनकी होगी आर्थिक स्थिति मजबूत

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 12, 2019

aaj ka rashifal

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: आज व्यस्तता से भरा रहेगा आपका दिन। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। निवेश से लाभ मिलना संभव हे। सुख-साधन बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आयेगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आज के दिन कई अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आयेगी।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: आप की मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीती में आप की ख्याती बढ़ेगी।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। आप के कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आप के लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेश का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आलस का त्याग करें, धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: आप की जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा व शारीरिक कष्ट संभव है।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: दिन की शुरुआत में आलसी रवैय्ये के कारण कार्य विलंभ से पूरा होगा। कार्यस्थल पर अहकर्मियों से विवाद होगा। माता पिता के फैसलों के विरुद्ध जाकर कार्य करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: सही समय पर निर्णय लेना आप के लिए उचित रहेगा। ऋण ले लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। अपने काम में वापसी होगी।