4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने मचाया मौत का तांडव, ओवर ब्रिज पर राहगीरों को रौंदते हुए भागी…दो कि मौत

होली की शाम बुधवार को गोरखपुर शहर के शाहपुर थानाक्षेत्र में अनियंत्रित फॉर्च्यूनर SUV मौत का कहर बनकर टूटी। अपुष्ट खबरों के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हुई है।

2 min read
Google source verification
Up news, accident

फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर में फॉर्च्यूनर का कहर

गोरखपुर शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र में चार फाटक ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर मौत का कहर बन कर राहगीरों पर टूटी, अपुष्ट खबरों के मुताबिक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने रांग साइड जाकर कईयों को रौंदा है जिसमें 2 युवकों की मौत।

ओवरब्रिज की रेलिंग से लटक रहा था घायल युवक

हादसा इतना भयावह था कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, स्कूटी सवार एक युवक ओवरब्रिज की रेलिंग में फंसकर लटका। मौके पर पहुंची कौवा बाग और मोहद्दीपुर चौकी पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाइक सवार सिपाही को कार ने रौंदा, मौत…पुलिस विभाग में शोक की लहर

होली के दिन बुधवार को कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाला के पास दोपहर एक कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सिपाही को एम्स थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक सिपाही की पहचान देवरिया जिले के तरकुलवा स्थित सोहनरिया गांव निवासी विवेक कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है।

वह यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी मूल नियुक्ति संतकबीरनगर में थी और वर्तमान में वह गोरखपुर स्थित एडीजी जोन कार्यालय में अटैच थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे विवेक कुमार सिंह बाइक से गोरखपुर से घर जा रहे थे।

कुसम्ही जंगल के पास तुर्रा नाला के समीप सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए और कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

एम्स में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना मिलने पर एम्स थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है, इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई।