4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj ka Rashifal: 6 राशियों के लिए शुभ है बुधवार, देख लें अपना हाल

आपका हर दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आता है। कभी दिन बहुत शुभ होता है तो कभी अशुभ, लेकिन जो भी होता है व हर दिन बदलता है।
2 min read
Google source verification
Aaj ka Rashifal

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: आपके अपने आपकी उन्नति से खुश नहीं हैं। अपनों की बेरुखी से दुखी होंगे। किसी बात से परेशान रहेंगे। रूका धन आने की उम्मीद है। मित्रों से विवाद की स्थिति बनेगी। संतान सुख संभव है।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। अधिकारी आपके व्यवहार से खुश होंगे। झूठ बोलने की आदत छोड़ दें। नए संबंधों के कारण जीवन में परिवर्तन होगा। संतान बाधा दूर करने के लिए पितृ तर्पण करें, लाभ होगा।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: राजनीति से जुड़े जातकों के दायित्वों में वृद्धि होगी। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। आजीविका के लिए अपनों का साथ लाभदायक रहेगा। नए कार्य की शुरुआत से संतोष रहेगा।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: लगातार व्यवसाय में आ रही अड़चन से परेशान रहेंगे। लोगों की बातों में आकर अपना जमा जमाया काम बिगाड़ लेंगे। समझ से काम करें। महत्वपूर्ण लोगों से संबंध बनेंगे। भवन भूमि पर निवेश लाभ देगा।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: भरोसेमंद लोगों के साथ काम की शुरुआत लाभ दायक रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से काम जल्दी पूरा होगा। भविष्य के प्रति चिंता में रहेंगे। त्वचा से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आपकी बातों को अधिकारियों को समझाने में सफल होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते फैसले लेना होंगे। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग मुसीबत में डाल सकता है।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: समझ से काम करें, जल्दबाजी न करें। व्यापार में कामयाबी मिलेगी। अध्यन में आ रही रुकावट दूर होगी। दूसरे के निजी मसलों में अपनी राय न दें। पुराने मित्रों से भेंट होगी।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिलने के आसार है। पारिवारिक विवादों में उलझे रहेंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से खुश होंगे। वाहन क्रय कर सकते हैं।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: सफलता में आ रही मुश्किल दूर होगी। नकारात्मक सोच न रखें, इससे आपके व्यक्तित्व पर विपरीत असर होगा। व्यवसाय में नई योजना सफल होगी। पारिवारिक जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। उधार दिए पेसे आज मिल सकते हैं। अपने अधिनस्तों के साथ तालमेल बैठाकर काम करें। नये सैदे लाभकारी होंगे। बहनों से झगड़ा होगा।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: करियर में सफलता के नए अवसर मिलेंगे। परीक्षार्थी परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे। साझेदारी में धोखा मिलने के आसार है। सतर्कता से काम लें। पुराने विवाद आज फिर उभर सकते हैं।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आय के नए स्त्रोत बनेंगे। घेरलू समस्या सबको न बताएं। अपनी आदतों को बदलें, लोग आपका गलत फायदा उठाते हैं। आर्थिक मामले हल होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।