
वृश्चिक मासिक राशिफल दिसंबर 2023
दिसंबर राशिफल वृश्चिक पारिवारिक जीवन
आपकी राशि वृश्चिक है तो दिसंबर में आपका क्रोधी स्वभाव पारिवारिक रिश्तों में दूरियां ला सकता है। इस समय आपकी किसी से तीखी नोकझोंक हो सकती है। ऐसे में स्वयं के व्यवहार को नियंत्रित रखें और व्यर्थ के झगड़ों में न पड़ें। इस महीने बड़ों का उचित सम्मान करें और उनकी सलाह पर गौर करें। किसी से द्वेष न रखें वर्ना बात और बिगड़ सकती है। दिसंबर में पारिवारिक सदस्यों के बीच संपत्ति को लेकर दिक्कत आ सकती है और घर की शांति भंग होने की आशंका है। इस कारण आपसी तनाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। यदि संयम से काम नहीं लिया गया तो स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाएगी।
मासिक राशिफल दिसंबर वृश्चिक व्यापार और नौकरी
मासिक राशिफल दिसंबर वृश्चिक व्यापार और नौकरी के अनुसार आपकी राशि वृश्चिक है तो दिसंबर में व्यापारिक क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती मिलेगी, यह बिजनेस के लिए नुकसानदेय भी हो सकती है। इस समय आपको अपने ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, इस समय आपको नए समझौते से बचना चाहिए। यदि आपका किसी से पुराना विवाद चल रहा है तो उससे समझौते का प्रयास करें, यह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इस समय नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे उन्हें अपने काम में सहायता मिलेगी। ऑफिस में उन्हें लेकर सकारात्मक छवि बनेगी। सरकारी अधिकारी समाज के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी।
शिक्षा और करियर
वृश्चिक राशि के जो लोग अभी कॉलेजगोइंग हैं उनका ध्यान इस महीने पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा। इससे माता-पिता आपसे नाराज भी हो सकते हैं। घर में यह बात विवाद का कारण भी बन सकती है। ऐसे छात्र जो स्कूल में हैं वे किसी खास विषय में अधिक रूचि लेंगे और उसमें अपना भविष्य बनाने का विचार करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को इस माह सफलता मिलेगी और किसी क्षेत्र में काम करने का अवसर भी प्राप्त होगा। ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें।
प्रेम जीवन वृश्चिक
आपकी राशि वृश्चिक है तो दिसंबर में आपका अपने साथी से झगड़ा हो सकता है। ऐसे में धैर्य से काम लें वर्ना स्थिति बिगड़ सकती है। यदि आप सिंगल हैं तो किसी नए साथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा और आप उनके साथ मनोरंजन के स्थलों पर घूमने का आनंद लेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो इस समय ननिहाल पक्ष से शादी के लिए प्रस्ताव आ सकता है, जिससे घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। हालांकि इसमें प्रगति की संभावना कम है।
स्वास्थ्य राशिफल
आपकी राशि वृश्चिक है तो दिसंबर महीने में सेहत चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस महीने आप किसी छोटी बीमारी से त्रस्त हो सकते हैं, इससे चेकअप करवा लें वर्ना गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इस महीने के अंत तक गुरु ग्रह की दृष्टि पड़ने से स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
आपका लकी नंबर और लकी रंग
दिसंबर के लिए वृश्चिक राशिवालों का लकी नंबर 6 और लकी कलर पीला है। इन दोनों को प्राथमिकता देने का आपको फायदा मिलेगा और किसी नुकसान से बचेंगे।
Updated on:
24 Nov 2023 05:22 pm
Published on:
24 Nov 2023 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
