
Today's gemini Horoscope
मिथुन राशि— आप के रहन—सहन में बदलाव होगा. सकारात्मक सोच रखें. समाज में आप की कीर्ति फ़ैलेगी. भाइयों से सम्ब्न्ध मधुर होंगे. संत दर्शन सम्भव है. संतान के परिणय सम्बंध में सफलता मिलेगी.
आज छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ हो सकते हैं. आपके किसी काम की वजह से कोई परिजन बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा. स्मार्टफ़ोन पर देर रात तक गप्पें मार सकते हैं.
वित्त— निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से आज अच्छा दिन है.
करियर— बिजनेस के कामकाज में मन लगाएं और जज़्बाती बातों से बचें. दैनिक कामकाज से अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है. आज जॉब में परिवर्तन करने में भी कोई बुराई नहीं है. हालांकि अति वेतन की अपेक्षा करना नुक़सानदेह साबित हो सकती है.
दांपत्य व प्रेम— आज आपके पार्टनर का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा. इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएं. आज आप पार्टनर के साथ की अहमियत महसूस करेंगे.
स्वास्थ्य—आज आप थकावट महसूस करेंगे.
आज का भाग्यांक 2
आज का शुभ रंग पीला
Published on:
18 Nov 2021 01:37 pm
