7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope 27 August 2021 : मेष, मिथुन सहित इन 5 राशिवालों को होगा धन लाभ! जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार?

क्या कहते हैं 27 अगस्त को आपके ग्रह
3 min read
Google source verification
Daily Rashifal

Dainik Horoscope

एक बार फिर शुक्रवार को ग्रहों की दिशा व दशा में होने जा रहे परिवर्तन के चलते सभी 12 राशियों पर होने वाले बदलाव का असर देखने को मिलेगा। ग्रहों में हो रहे परिवर्तनों का असर ज्योतिष के जानकारों के अनुसार हर रोज सभी 12 राशियों पर होता है। इसी के कारण हर दिन प्रत्येक राशि का फलादेश बदल जाता है। और हर दिन ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है।

आइये समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक शुक्रवार friday, 27 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 27 August 2021 आज का मेष राशिफल
आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। उचित होगा अपनी जिम्मेदारी को समझें। आलस्य की अधिकता से कार्यो में विलंभ होगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।

Taurus Daily Horoscope 27 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

Read more - श्री कृष्ण की पूजा भाद्रपद माह में ऐसे करें

Gemini Daily Horoscope 27 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
आज के दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करें।

Cancer Daily Horoscope 27 August 2021 आज का कर्क राशिफल
न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।

Read more - Rain Astrology: जल्द ही जोरदार बारिश के योग

Leo Daily Horoscope 27 August 2021 आज का सिंह राशिफल
आज किया निवेश शुभ रहेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। स्वजनो के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। माता के स्वास्थ में कमी आएगी।

Virgo Daily Horoscope 27 August 2021 आज का कन्या राशिफल
कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग के चलते तनाव सम्भव है। बोलने से पहले सोचें। आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा।बिजली के उपकरण खरीदने में धन ख़र्च होगा।

Libra Daily Horoscope 27 August 2021 आज का तुला राशिफल
आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यो से भागदौड़ अधिक होगी। कम बोलें अच्छा बोलें। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

Scorpio Daily Horoscope 27 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।आर्थिक लाभ होगा।विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

Read more - Budh Rashi Parivartan: बुध पहुंचे कन्या राशि में, जानें क्या कुछ होने वाला है बदलाव

Sagittarius Daily Horoscope 27 August 2021 आज का धनु राशिफल
आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जिसके चलते नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी।

Read more - हथेली पर ये निशान हैं बेहद खास

Capricorn Daily Horoscope 27 August 2021 आज का मकर राशिफल
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

Aquarius Daily Horoscope 27 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

Pisces Daily Horoscope 27 August 2021 आज का मीन राशिफल
कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता के बीच नई व्यापारिक योजना बनेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

Read more - अगस्त 2021 के व्रत,पर्व व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

Read more -August 2021 Rashi Parivartan - अगस्त 2021 के राशि परिवर्तन, यहां देखें