
Astrology
किसी भी जातक की राशि चंद्र की कुंडली में मौजूद स्थिति पर ही निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज बुधवार Wednesday, 29 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Aries Daily Horoscope 29 September 2021 आज का मेष राशिफल
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।
Taurus Daily Horoscope 29 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे।
Gemini Daily Horoscope 29 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
Cancer Daily Horoscope 29 September 2021 आज का कर्क राशिफल
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। चित्त प्रसन्न रहेगा। परिवार में शुभ प्रसंग होने के साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा।
Leo Daily Horoscope 29 September 2021 आज का सिंह राशिफल
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग हैं।नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।
Virgo Daily Horoscope 29 September 2021 आज का कन्या राशिफल
व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है। किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा।
Libra Daily Horoscope 29 September 2021 आज का तुला राशिफल
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।
Scorpio Daily Horoscope 29 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है। तकनीकी खराबी के कारण आपके कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
Sagittarius Daily Horoscope 29 September 2021 आज का धनु राशिफल
प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव संभव। आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।
Capricorn Daily Horoscope 29 September 2021 आज का मकर राशिफल
भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं वह गलत हैं।
Aquarius Daily Horoscope 29 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा।कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका अपना आप को धोखा दे सकता है।
Pisces Daily Horoscope 29 September 2021 आज का मीन राशिफल
समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी।
Updated on:
28 Sept 2021 02:06 pm
Published on:
28 Sept 2021 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
