28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yearly Horoscope 2023: कर्क से लेकर कन्या तक को रहना होगा संभलकर

साल 2023 का राशिफल: साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। जिसके ठीक बाद जनवरी से नया साल 2023 शुरु होने वाला है। ऐसे में नए साल को लेकर लोगों में कई तरह की आशाएं बनी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए नया साल 2023

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 11, 2022

kark_to_kanya_1.jpg

Year 2023 Ka Rashifal: साल 2023 का चंद ही दिनों बाद ही समापन होने वाला है। ऐसे में इसके ठीक बाद से नए साल 2023 का उदय होगा। आने वाले नए साल को लेकर लोगों के मन में अनेक आशाओं ने अभी से जन्म लेना शुरु कर दिया है।

दरअसल हर दिन सप्ताह व माह की तरह ही हर साल का राशिफल बदलता रहता है। हर रोज होने वाले ग्रहों की दिशा व दशा में परिवर्तन ही इसके कारक होते हैं। और हर साल कई ग्रहों का बड़ा परिवर्तन कई लोगों के जीवन में उथलपुथल ला देता है। तभी तो हम देखते हैं कि पिछले साल जो जातक बड़े आराम से रह रहा था अचानक नए साल के शुरु होते ही उसके हालात खराब होने लगते हैं। या जो जातक पिछले साल काफी परेशान था वह अचानक ही नए साल के आगमन के बाद से लगातार तरक्कियों को छूते हुए आगे बढ़ता जा रहा है। यहां ये जान लें कि ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां होती हैं।

कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। वहीं ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन जातक की हर स्थिति में बदलाव लाने का कार्य करती है। ग्रहों में होने वाले यही परिवर्तन जातक को उपर से नीचे या नीेचे से उपर ले जाने का कार्य करते हैं।

दरअसल साल का राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार साल 2023 कर्क, सिंह व कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा?

साल 2023 कर्क राशिफल Cancer Yearly Horoscope 2023
साल 2023 कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है। वेतनभोगी जातकों के लिए 10वें भाव से राहु का गोचर शुभ नहीं दिख रहा है। ऐसे में इन्हें कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं चतुर्थ भाव में केतु आपकी मानसिक शांति और घरेलू सद्भाव को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। वैवाहिक जीवन में शनि की आठवें भाव से गोचर समस्याएं पैदा कर सकता है। यह साल 2023 व्यापारियों के लिए कई अवसरों से भरा रहने की संभावना है। जिससे वे कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। दूसरे भाव में शनि वित्त में परिवर्तन का कारण बन सकता है। नवम भाव में बृहस्पति का भ्रमण आपको अधिक आध्यात्मिक बना सकता हैं। वहीं शनि प्रेम संबंधों में परेशानी पैदा करता दिख रहा है।

Must Read-सभी 9 ग्रहों के दोष को शांत करने का सबसे कारगर तरीका

साल 2023 सिंह राशिफल Leo Yearly Horoscope 2023
साल 2023 में राहु का गोचर आपको विदेश की यात्रा करा सकता है। जबकि केतु का तीसरे भाव में गोचर आपको अधिक निडर और साहसी बनाता दिख रहा है। इस दौरान वेतनभोगी जातकों को पदोन्नति मिलने के साथ ही व्यापारियों के लिए भी साल 2023 काफी अच्छा रहता दिख रहा है।

शनि का 7वें घर में गोचर वैवाहिक जीवन को एक अजब गजब स्थिति में ला सकता है। राहु की दृष्टि प्रेमी जीवन में समस्याओं को पैदा कर सकती हैं। जबकि बृहस्पति की 8वें भाव में चाल आपके वित्त को बढ़ा सकती है।

Must Read- December 2022 Festival List- साल के आखिरी महीने दिसंबर 2022 में कौन-कौन से हैं व्रत, तीज व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

साल 2023 कन्या राशिफल Virgo Yearly Horoscope 2023
साल 2023 कन्या राशि वालों के लिए अच्छे और बुरे का मिश्रण रहेगा। शनि की छठे भाव में चाल प्रतिद्वंद्वियों को असफलता प्रदान करेगी। सेहत ठीक रहेगी। बृहस्पति का सप्तम भाव से गुजरना आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति देगा। आपके जीवन साथी की अध्यात्म में रुचि हो सकती है। प्रेमियों के लिए यह एक आदर्श समय नहीं है। वहीं इस समय नौकरीपेशा जातकों और व्यापार करने वालों की तरक्की संभव है। नौकरीपेशा वालों के पास अनेक अवसर हो सकते हैं, जिनका उन्हें उपयोग करना चाहिए। इस समय व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। वहीं केतु की दूसरे भाव में स्थिति धन के मामलों में कुछ अस्थिरता लाती दिख रही है। खर्चे में बढ़ौतरी के बीच बिना सोचे-समझे किए गए निवेश नुकसान पहुंचा सकते हैं। सेहत अच्छी हो सकती है, परंतु अष्टम भाव से राहु का गोचर दुर्घटना का कारण बनता दिख रहा है।