शनिवार (Saturday)
शनिवार को शनि देव का दिन माना जाता है। इस दिन की कारक देवी मां काली हैं, वहीं इस दिन श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा का भी विधान है। माना जाता है कि शनि के दोष से छुटकारे के लिए यह दिन खास होता है, इसके तहत इस देवी मां काली की पूजा क अलावा काली हल्दी का तिलक अवश्य लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे नौकरी और रोजगार में तरक्की होती है।