
Year 2023 Ka Rashifal: साल 2023 का चंद ही दिनों बाद ही समापन होने वाला है। ऐसे में इसके ठीक बाद से नए साल 2023 का उदय होगा। आने वाले नए साल को लेकर लोगों के मन में अनेक आशाओं ने अभी से जन्म लेना शुरु कर दिया है।
दरअसल हर दिन सप्ताह व माह की तरह ही हर साल का राशिफल बदलता रहता है। हर रोज होने वाले ग्रहों की दिशा व दशा में परिवर्तन ही इसके कारक होते हैं। और हर साल कई ग्रहों का बड़ा परिवर्तन कई लोगों के जीवन में उथलपुथल ला देता है। तभी तो हम देखते हैं कि पिछले साल जो जातक बड़े आराम से रह रहा था अचानक नए साल के शुरु होते ही उसके हालात खराब होने लगते हैं। या जो जातक पिछले साल काफी परेशान था वह अचानक ही नए साल के आगमन के बाद से लगातार तरक्कियों को छूते हुए आगे बढ़ता जा रहा है। यहां ये जान लें कि ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां होती हैं।
कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। वहीं ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन जातक की हर स्थिति में बदलाव लाने का कार्य करती है। ग्रहों में होने वाले यही परिवर्तन जातक को उपर से नीचे या नीेचे से उपर ले जाने का कार्य करते हैं।
दरअसल साल का राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार साल 2023 तुला, वृश्चिक व धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा?
साल 2023 तुला राशिफल Libra Yearly Horoscope 2023
साल 2023 तुला राशि के जातकों के लिए कुछ कड़वे अनुभव लेकर आ सकता है। शनि का गोचर एक सुखी प्रेम जीवन को दर्शाता है जो आपको कई सुखद यादें देगा। लेकिन, वहीं राहु आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां पैदा कर सकता है। इससे बहुत तनाव हो सकता है। आपकी जीवनसाथी के साथ कई बार बहस होने के चलते उनकी स्वास्थ्य समस्याएं आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। कारोबारियों को भारी नुकसान की संभावना के बीच केतु का प्रथम भाव से गोचर सेहत में व्यवधान डाल सकती हैं। छठे भाव से बृहस्पति सौभाग्य को आपसे दूर कर सकता है। बच्चों का विरोध आपको झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों को कुछ सकारात्मक परिणाम देखने के बीच बृहस्पति आपको आर्थिक रूप से सहयोग दे सकता है। उचित होगा कि इस समय अपने अहंकार को त्याग दें।
साल 2023 वृश्चिक राशिफल Scorpio Yearly Horoscope 2023
साल 2023 वृश्चिक राशि वालों के लिए सकारात्मक होता दिख रहा है। घरेलू वातावरण शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। शनि के चतुर्थ भाव में गोचर के चलते 2023 में आप नया घर ख़रीद सकते हैं। वहीं पंचम भाव में बृहस्पति की चाल आपको आर्थिक रूप से फ़ायदा पहुंचा सकती है। ध्यान रहे 22 अप्रैल के बाद कोई भी आर्थिक फैसला लेते समय अत्यधिक सतर्कता आवश्यक है। इस साल शत्रुओं को पराजित करने में आप सक्षम हो सकते हैं, क्योंकि छठे भाव को राहु नियंत्रित करता है।
अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना के बीच 12वें घर पर केतु का नियंत्रण आध्यात्मिकता के प्रति झुकाव देगा। खर्चों में वृद्धि के बीच आपको अनिद्रा या पैरों में दर्द हो सकता है। वेतनभोगी जातकों को तरक्की मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता उच्च पद प्रदान कर सकती है। प्रेम और दांपत्य जीवन अच्छा रह सकता है। व्यवसायी को समृद्धि प्राप्त होने के साथ ही इनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। 2023 की दूसरी छमाही जीवन में मौजूद विषाक्तता गायब कर सकती है।
साल 2023 धनु राशिफल Sagittarius Yearly Horoscope 2023
साल 2023 धनु राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहता दिख रह है। तीसरे भाव में शनि का गोचर अधिक मेहनत करके अधिक प्राप्त करने में मदद करेगा। साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि के बीच वित्त बहुत आशाजनक लग रहा है। वहीं चतुर्थ भाव में बृहस्पति कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करा सकता है। आपका प्रदर्शन बेहतरीन होने के चलते आपके वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में तरक्की के साथ ही आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। लेकिन, 5वें भाव से राहु प्रेम में परेशानी का कारण बन सकती है। सेहत अच्छी रहेगी हैं। केतु का गोचर आपको 2023 में बुरी संगत से बचा सकता है। उचित होगा कि शॉर्टकट और जोखिम भरे तरीकों से बचें।
Published on:
12 Dec 2022 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
