24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 11 August 2022: आज रक्षाबंधन के दिन मेष, मिथुन समेत इन राशि वालों के जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन, हर कार्य में मिलेंगे शुभ परिमाण

11 August 2022 Horoscope: आज 11 अगस्त 2022, गुरुवार का दिन मेष और मिथुन राशि वालों के लिए लाभप्रद होने वाला है। आइए जानते हैं कि अन्य सभी राशियों के लिए कैसा होगा आज का दिन...

2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal, horoscope today in hindi, 11 august 2022 rashifal, today horoscope 11 august 2022, dainik rashifal, aaj ka love rashifal, today business horoscope, latest religious news,

Rashifal 11 August 2022: आज रक्षाबंधन के दिन मेष, मिथुन समेत इन राशि वालों के जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन, हर कार्य में मिलेंगे शुभ परिमाण

ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। आज 11 अगस्त 2022 को गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए नौकरी और पारिवारिक सुखों की दृष्टि से खास होने वाला है तो कुछ राशि वाले सेहत से परेशान रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि: आज के दिन मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। योजनाएं सफल होंगी। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही अपने कार्यों के लिए सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृष राशि: पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आज सुलझ जाएंगे। हर क्षेत्र में आज अनुकूल परिमाण मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए आज विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि: आज के दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण सामाजिक संबंधों में वृद्धि होगी। शांत मन से हर काम करें। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि: व्यवसायिक कार्य सुचारु रहेंगे। धन लाभ के नए रास्ते मिलेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के बीच आप चर्चा का विषय बने रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह राशि: आज आमदनी में बढ़ोतरी होगी। रक्षाबंधन के दिन जीवन में टरकी के नए अवसार प्राप्त होंगे। करियर के लिए आज का दिन खास है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज सफलता प्राप्ति का दिन है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करें।

कन्या राशि: नौकरी में उन्नति मिलेगी। आज के दिन पिता के आशीर्वाद से कार्य करें। थोड़ा तनाव रह सकता है। दिनचर्या में थोड़ा बदलाव जरूरी है। मन मुताबिक काम पूरे होने से खुशी का अनुभव करेंगे।

तुला राशि: आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। हर किसी पर आँख बंद करके भरोसा करना सही नहीं है। जोश के साथ कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अपनी खराब आदतों पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि: आज रक्षाबंधन का दिन इस राशि के लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। धन निवेश करते समय सभी चीजों का ख्याल रखें वरना बाद में हानि हो सकती है। समाज में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहेंगे।

धनु राशि: आज दफ्तर में अपने बॉस को प्रभावित करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे।

मकर राशि: आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। जमीन-जायदाद के निवेश में कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज के दिन मकर राशि के छात्रों को अपनी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

कुंभ राशि: कानूनी कामकाज में भागदौड़ करनी पद सकती है। लेन-देन के मामले सुलझ जाएंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यवसायिक योजनाओं से फिर से शुरू करेंगे।

मीन राशि: नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। काम में प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। आमदनी में वृद्धि के स्रोत मिलेंगे। अपने व्यवहार से घरवालों का दिन जीतने में कामयाब होंगे।

यह भी पढ़ें: Vastu: राखी बांधते समय इस दिशा में हो भाइयों का मुख