24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu: राखी बांधते समय इस दिशा में हो भाइयों का मुख

Vastu Tips For Rakshabandhan: आज देशभर में राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन के इस पवित्र दिन पर मुहूर्त, पूजा सामग्री और विधि सभी का ध्यान बहुत जरूरी माना गया है। उसी तरह आइए जानते हैं राखी बांधते समय भाई और बहन का मुख किस दिशा में होना चाहिए...

less than 1 minute read
Google source verification
vastu tips, vastu tips for raksha bandhan, rakhi bandhte samay mantra, rakhi colour, rakhi 2022 kab hai, vastu tips for wealth and happiness,

Vastu: राखी बांधते समय इस दिशा में हो भाइयों का मुख

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व बताया है ताकि जीवन में सकारात्मकता बनी रहे। वहीं दूसरी तरफ धार्मिक शास्त्रों में मुहूर्त और विधियों को काफी महत्व दिया गया है। ऐसे में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक माना जाने वाला रक्षाबंधन के त्योहार पर भी सभी कार्य विधिपूर्वक होना शुभ माना जाता है। इसलिए वास्तु के अनुसार भाई को राखी बंधवाते समय अपना मुख किस दिशा में रखना चाहिए यह भी महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं...

राखी बांधते समय किस दिशा में हो भाइयों का मुख
वास्तु शास्त्र के मुताबिक राखी बांधते समय भाइयों का मुख पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए और बहनों को अपना मुंह पश्चिम की तरफ रखना चाहिए। वहीं वास्तु के जानकारों के मुताबिक भाई को राखी बांधते समय अपने घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे खुले रखें। वहीं भाई को कभी भी काले रंग की राखी न बांधें। लाल, पीले और नारंगी रंगों को शुभ माना जाता है। मान्यता है इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और बहन-भाई के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

इसके बाद अपने भाई के सिर पर एक साफ रुमाल रखकर माथे पर रोली-चंदन, अक्षत से तिलक लगाएं। साथ ही ध्यान रखें कि बहनें अपने भाई के दाहिने हाथ पर ही राखी बांधें। शास्त्रों के अनुसार राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप करना शुभ होता है-

येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम रक्ष बध्नामि, रक्षे माचल माचल:।।

यह भी पढ़ें:Raksha Bandhan 2022: भाइयों के खुशहाल जीवन और समृद्धि के लिए उनकी राशि अनुसार बांधें इस रंग की राखी