
Today's gemini Horoscope
मिथुन राशि- आय के नए साधन स्थापित होंगे. क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी. भाइयों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे. शासन प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नति प्राप्त करेंगे.
खास मामलों में फैसले करना कठिन होगा. दोहरे विचारों को लेकर मन में भ्रम बना रहेगा. विवाद में पड़ने से बचें.
वित्त— आज खर्चा ज्यादा हो सकता है. फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं.
करियर— व्यापारिक कामकाज में मन कम लगेगा. कोई न कोई चिंता लगी रहेगी. दफ़्तर में कामकाज में एकाग्रता न होने से परेशान रहेंगे. नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं.
दांपत्य व प्रेम— प्यार के दुश्मन आज आपको परेशान करने की पुरजोर कोशिश करेंगे. लाइफ पार्टनर से निभती रहेगी.
स्वास्थ्य— पेट के रोग के साथ ही मानसिक तनाव भी रहेंगे. किसी गंभीर रोग से ग्रस्त हों तो जरूरत होने पर चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें.
आज का भाग्यांक 7
आज का शुभ रंग हरा
अनुकूल सलाह— शनिदेव की पूजा से लाभ होगा.
Published on:
12 Nov 2021 01:14 pm
