
aaj ka rashifal
तुला: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज का राशिफल 29 जनवरी कहता है कि तुला राशि के जातकों के कार्यक्षमता में रविवार को वृद्धि होगी। इस दिन आप भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव का सामना कर सकते हैं। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक : पं. व्यास तुला राशिफल के अनुसार बताते हैं कि वृश्चिक राशि वालों को किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए। आज के दिन आपका दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग रविवार के दिन सफलता हासिल कर सकता है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रूके कार्यों में गति आएगी।
धनु : रविवार राशिफल धनु के अनुसार 29 जनवरी को इस राशि के जातकों को निवेश से लाभ होगा। हालांकि आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।
मकर : आज का राशिफल मकर कहता है कि 29 जनवरी को ज्यादा होशियारी की चेष्टा आपको नुकसान पहुंचा सकती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
कुम्भ : कुंभ राशिफल कहता है कि आपको परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा 29 जनवरी को सितारों की कृपा से आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षडयंत्र रच सकते हैं। किसी भी विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।
मीनः रविवार राशिफल के अनुसार आज के दिन मीन राशि वाले अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। आज के दिन आपको जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।
Updated on:
28 Jan 2023 05:36 pm
Published on:
28 Jan 2023 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
