
आज का राशिफल
तुला: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार 30 जनवरी को किसी भी कार्य को करने के लिए आपको धैर्य रखने की जरूरत है, इसलिए समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।
वृश्चिकः आज का राशिफल कहता है कि वृश्चिक राशि के जातकों का मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। इसलिए संभलकर रहें, जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित रहें। इससे आगे चलकर लाभ होने की संभावना है। मन को एकाग्र करने के लिए अध्यात्म का सहारा लें, इसका आश्चर्यजनक रूप से लाभ होगा।
धनुः धनु राशिफल के अनुसार 30 जनवरी धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। हालांकि आज लेनदेन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है, इसलिए सूझबूझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।
मकरः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार 30 जनवरी को मकर राशि के जातक पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चकते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। इस दिन मकर राशि वालों का न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
कुम्भः कुंभ राशि के जातक के लिए 30 जनवरी को उत्साह में वृद्धि का योग है। आप आज के दिन नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमे सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।
मीनः मीन राशिफल के अनुसार किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए, जिसका आपको ध्यान रखना है। मीन राशि के जातक को हिम्मत से आगे बढ़ने की जरूरत है, इससे आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज के दिन घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं । पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
Updated on:
29 Jan 2023 07:02 pm
Published on:
29 Jan 2023 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
