
फरवरी में मिथुन, कर्क समेत इन राशियों के लोग रहें सतर्क, ऑफिस में नई समस्या हो सकती है खड़ी
मिथुन राशि: करियर में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को सतर्क रहने की जरूर होगी। कोई आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकता है। नौकरी जाने का खतरा महसूस होगा। बॉस के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। सहयोगी कर्मचारियों से धोखा मिल सकता है। आपके काम को बिगाड़ने की साजिश रची जा सकती है। लेकिन सतर्क रहेंगे तो ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कर्क राशि: कार्यस्थल में किसी चीज को लेकर आप सवालों के घेरे में आ सकते हैं। आपको कोई भी कदम सोच समझकर उठाना होगा। किसी की बातों से प्रभावित होकर कार्यस्थल में कोई गलत कदम उठा सकते हैं। बेहतर होगा इस अवधि में आप अपने काम से काम रखें। पदोन्नति में अड़चन आ सकती है। वरिष्ठ लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें नहीं तो आप अपना कुछ न कुछ नुकसान कर लेंगे।
सिंह राशि: करियर को लेकर ये महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यस्थल में परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों की जी हजूरी करनी पड़ सकती है। बनते हुए काम बिगड़ने से आप निराश हो सकते हैं। फरवरी के मध्य से आपके हालातों में सुधार आना शुरू हो जाएगा। लेकिन तब तक सावधान और सतर्क रहना होगा।
कुंभ राशि: ये समय चुनौती भरा रहेगा। एक एक कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। समझदारी से कोई भी फैसले लें। नौकरी को लेकर मन में कई गलत धारणाएं बनेंगी। कई उलझनों की वजह से काम में मन नहीं लगेगा। फरवरी के शुरुआती दो सप्ताह तक हर काम में सावधानी बरतनी होगी। नौकरी जाने का खतरा रहेगा और व्यापार में भी धन हानि हो सकती है। लेकिन बाद का समय उत्तम दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: फरवरी मासिक राशिफल 2022 (मेष से मीन तक): इस महीने 5 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन लाभ के प्रबल योग
Published on:
30 Jan 2022 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
