scriptजून मासिक राशिफल 2022: कर्क, सिंह समेत इन राशि वालों के लिए बेहतरीन होने वाली है जून की शुरूआत, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना | June 2022 Monthly Horoscope June Masik Rashifal For All Zodiac Signs | Patrika News

जून मासिक राशिफल 2022: कर्क, सिंह समेत इन राशि वालों के लिए बेहतरीन होने वाली है जून की शुरूआत, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना

locationनई दिल्लीPublished: May 29, 2022 03:48:15 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

June Masik Rashifal 2022: मेष राशि वालों को महीने की शुरुआत में कारोबार में तरक्की के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं वृष राशि के जातकों के लिए जून का तीसरा महीना लाएगा सकारात्मक बदलाव। जानें अपनी राशि अनुसार जून का मासिक राशिफल…

june month horoscope 2022, june month prediction 2022, june ka rashifal, predictions for june 2022, june mah ka rashifal, monthly horoscope june 2022, june 2022 rashifal in hindi, जून मासिक राशिफल 2022, मासिक राशिफल 2022,

जून मासिक राशिफल 2022: कर्क, सिंह समेत इन राशि वालों के लिए बेहतरीन होने वाली है जून की शुरूआत, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना

June Monthly Prediction 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की गणना के आधार पर जातकों के राशिफल का आकंलन किया जाता है। तो आइए जानते हैं इस वर्ष 2022 का जून माह सभी 12 राशियों के लिए कैसा होने वाला है…

मेष राशि
मेष राशि वालों को जून महीने के प्रारंभ में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर आगे बढ़ते रहेंगे। वहीं इस समय आपको अपनी करियर अथवा व्यापार में लाभ पाने के थोड़ा ज्यादा परिश्रम भी करना पड़ सकता है। महीने के दूसरे हफ्ते में आपकी स्थिति थोड़ी अच्छी होगी। व्यवसायियों के लिए ये समय अनुकूल होगा। इसके बाद के महीने में आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए जून की शुरूआत परिवार और अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं से घिरी रहेगी। इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। भूमि संबंधी मामलों में और अपने साझेदार के साथ किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। यह दिक्कतें माह के मध्य तक बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य का तो पूरे महीने ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। महीने के तीसरे हफ्ते में आपको थोड़े सकारात्मक परिणाम नजर आ सकते हैं। अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भूमि संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। घरवालों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को जून के प्रारंभ में घर या सुख-सुविधाओं की चीजों में खर्चा करना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान कार्यक्षेत्र और निजी संबंधों में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं जिनसे आप अपनी सूझबूझ से निकल जाएंगे। दूसरे सप्ताह में व्यवसायिक यात्राएं संभव हैं। जून माह के अंत तक आते आते प्रेम जीवन में हर फैसला सोच समझकर लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माह के अंत में संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों की जून माह की शुरुआत में मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस अवधि में आपको अपने करियर या व्यवसाय में तरक्की के कई मौके हाथ लगेंगे। सेहत का ख्याल रखें। जून के मध्य में कर्क राशि वाले वे जातक लाभ प्राप्त करेंगे जो विदेश से जुड़े कोई कारोबार करते हैं। साथ ही भूमि संबंधी मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं। माह का तीसरा हफ्ता अच्छा बीतेगा। काम के बीच में अपने जीवनसाथी के लिए समय निकलेंगे तो आपसी रिश्ता बेहतर होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए जून का महीना काफी शुभ होने वाला है। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में उन्नति के साथ मान सम्मान बढ़ेगा। घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। महीने का मध्य भाग आपके करियर और निजी रिश्तों दोनों के लिए शुभ होगा। मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। प्रेमी अपने विवाह की बात अपने घरवालों से कर सकते हैं। माह के अंत में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सेहत की दृष्टि से माह सामान्य रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों को जून महीने में अपनी सेहत, कारोबार और रिश्तों तीनों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। अपने कार्य स्वयं करें तो बेहतर होगा अन्यथा हानि हो सकती है। कोई भी कागजात नियम शर्तों को जानने के बाद ही साइन करें। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जून के मध्य में आपकी स्थिति बेहतर होगी। काम में लोगों का सहयोग मिलेगा। माह के अंत तक अपने प्रेमी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। व्यवसायिक यात्रा अच्छी रहेगी।

तुला राशि
जून महीने की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों तथा घर परिवार के लोगों का समर्थन प्राप्त होगा जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। महीने के दूसरे हफ्ते में कामकाज से जुड़ी यात्राएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान लव ट्राएंगल में फंसने से मन विचलित होगा। महीने के मध्य में अच्छे बदलाव नजर आएंगे। परेशानियों से निकलने में कोई शुभचिंतक मदद कर सकता है। महीने के अंत तक आते-आते आप अपने कार्यक्षेत्र और निजी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए सही निर्णय लेने में समर्थ होंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की सेहत जून महीने की शुरुआत में थोड़ी गड़बड़ रह सकती है लेकिन करियर की दृष्टि से जून का प्रारंभ अच्छा होगा। लेकिन इस दौरान काम में अपने विरोधियों से सावधान रहें और आगे बढ़ने के लिए अपने खास दोस्तों की मदद ले सकते हैं। जून के मध्य में आर्थिक फैसलों को सोच समझकर लें। जून माह का उत्तरार्ध आपके पक्ष में होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। माह के अंत ने वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च कर सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए जून माह की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रेमी और आपके बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है लेकिन माह के मध्य तक समस्या सुलझ जाएगी। माह की तिमाही में आपको आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही आपको संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों को जून के महीने में हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। आज के फायदे के चक्कर में भविष्य के लिए नुकसान न खड़ा कर लें। जून महीने के दूसरे सप्ताह में परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने के कारण मन दुखी होगा। जून माह के उत्तरार्ध में अपने मनचाहे साथी की तलाश खत्म हो सकती है। अंत तक आते आते परिजनों और दोस्तों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। काम के बीच जीवनसाथी के लिए समय निकालें।

कुंभ राशि
जून के महीने में कुंभ राशि वालों के मनचाहे कार्य पूर्ण होने के कारण निराश हो सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें। यह समय ज्यादा दिनों तक प्रतिकूल नहीं रहेगा।जून का उत्तरार्ध आपके लिए ढेरों शुभ परिणाम सामने लाएगा। कुछ दिन के लिए अपने लव पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है। यात्राएं सुखद साबित होंगी। मां के अंत में आपको अपने परिवार अथवा व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि
मीन राशि वाले अपने दोस्तों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक प्रेम बना रहेगा। जून माह के दूसरे हफ्ते में आपको अपने कामकाज और सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। अपने विरोधियों से सावधान रहें किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। जून माह के मध्य में मां की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। महीने के अंत में दांपत्य जीवन में नोक-झोंक लगी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें

Vat Savitri Puja 2022: सर्वार्थ सिद्धि और सुकर्मा योग में वट सावित्री व्रत की पूजा होगी बड़ी फलदायी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सम्पूर्ण विधि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो