9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kumbh Rashifal March 2024: कुंभ राशिवालों को पांचवे हफ्ते में रहना होगा सतर्क, जानिए मार्च में क्या नफा, क्या नुकसान

Kumbh Rashifal March 2024 in hindi: मार्च कुंभ राशिफल 2024 में जानें साल के तीसरे महीने में कैसा रहेगा कुंभ राशि वालों का करियर, आर्थिक, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य। इसके लिए पढ़ें मासिक कुंभ राशिफल मार्च 2024 (Masik Kumbh Rashifal 2024)।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 29, 2024

kumbh_rashifal_march_2024_in_hindi.jpg

कुंभ राशि वालों के लिए मार्च लाया है कई खुशखबरी

March Kumbh Rashifal 2024 in hindi: साल का तीसरा महीना ग्रह गोचर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस महीने चार ग्रह बुध, सूर्य, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। 7 मार्च को मीन राशि में बुध गोचर तो इसी दिन शुक्र का कुंभ राशि में गोचर होगा। 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य राशि परिवर्तन, 15 मार्च को मंगल भी कुंभ राशि में आएंगे, इसके अलावा अभी शनि अस्त हैं, लेकिन 18 मार्च को इनका कुंभ राशि में ही उदय होगा।

इसका व्यापार, आर्थिक स्थिति, भाग्य सब पर असर पड़ेगा। इसका कुछ राशियों के कार्यक्षेत्र में शुभफल मिलेगा। इसका आर्थिक लाभ भी होगा। साथ ही इस समय देश की साख भी मजबूत होगी। इस बीच मार्च में इन ग्रह गोचर का कुंभ राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें कुंभ राशिफल मार्च 2024 (Kumbh Rashifal March 2024)।


मार्च 2024 में कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। वहीं उच्च पदों पर विराजमान लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। कुंभ राशि वालों को इस महीने मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों से आपको लाभ होगा। पांचवे सप्ताह में प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चौथे सप्ताह में आप अपने परिजनों पर धन खर्च कर सकते हैं। धन खर्च करने में संयम रखना चाहिए। इससे पहले मार्च की शुरुआत में आपको किसी विपरीत जेंडर के व्यक्ति से लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Daily Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


मार्च 2024 का पहला सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। लेकिन दूसरे और तीसरे सप्ताह में आप काफी सक्रिय नजर आएंगे। इस महीने कपल शादी के लिए दृढ़ हो सकते हैं, हालांकि यह महीना वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए शुभ नहीं है। वैसे विवाहित लोग वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। विवाह योग्य संतान के विवाह को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। इस समय पारंपरिक मान्यताओं का पालन करें।

ये भी पढ़ेंः Dhanu Rashifal March: मार्च में धनु राशि वालों पर लक्ष्मीजी का आशीर्वाद, ऑफिस में इस काम से बचें


अनावश्यक चिंता से सिरदर्द और आंखों की समस्या हो सकती है। चौथे सप्ताह में सोशल मीडिया के माध्यम से आप भ्रमित हो सकते हैं। पिता और घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी।

ये भी पढ़ेंः New Year Rashifal 2024: नए साल 2024 में गुरु करेंगे कृपा, कुंभ राशि वालों को धन लाभ पर क्रिप्टो करेंसी से रहना होगा दूर