
प्यार हर व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। प्यार धैर्य और आपसी सामंजस्या का बहुत ही खूबसूरत ऱिश्ता होता है। यह जीवन का वह अहसास होता है जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। इस रिश्ते में लड़ाई झगड़ा, प्यार मोहब्बत तो आम बात है। इसमें उतार-चढ़ाव आना बहुत सामान्य है। वहीं साल 2019 में आपकी किस्मत के सितारे आपकी लव लाइफ के बारे में बहुत कुछ खास लेकर आएगा। पंडित रमाकांत मिश्रा जी के अनुसार इस साल कुछ लोगों की लव लाइफ बहुत ही आकर्षक रहने वाली है। वहीं कुछ राशियों के लोगों के लिए बहुत ही निराशाजनक। तो आइए जानते हैं किन राशियों के प्यार का रिश्ता मजबूत होने वाला है....
साल 2019 में आपका प्यार भरा रिश्ता बहुत ही खूबसूरत रहेगा। इस साल आपका प्यार आपकी फाइनेंशियल स्थिति के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इस राशि के लोगों को इस साल अपने जीवनसाथी से पूूूर्ण सहयोग मिलेगा, कारोबार में आपके कंधे से कंधा मिलाके चलेगा। वहीं इससे आपका डबल मुनाफा होगा। साल 2019 में आपके बहुत सारे नए दोस्त भी बनेंगे। दंपतियों के लिए यह साल थोड़ा मुश्किल रहने वाला है क्योंकि नए साल में आप और आपके पार्टनर के बीच कई बार विवाद की स्थिति बनने के आसार नज़र आ रहे हैं। विशेष रूप से मई से नवंबर का समय आपके लिए काफी दिक्कत लेकर आने वाला है और हर मुश्किल का समाधान एक ही है- अपने रिश्ते की कद्र करें, अपने पार्टनर को वक्त दें और उसे प्यार का अहसास कराएं।
साल 2019 में वृषभ राशि के लवर्स में नए साल में जमकर प्यार बढ़ने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ मीठी बातों, मुलाकातों में ही खोए रहने वाले हैं। नए साल में चाहे आमने-सामने की मुलाकात हो, या जी भर कर फोन पर बात हो, या नेट पर चैटिंग में गुजरती रात हो, आप इन्हीं में बिजी रहने वाले हैं। इस साल आप कई बार साथ-साथ घूमने जा सकते हैं, प्यार भरा सफर एन्जॉय करेंगे। आपको नवंबर-दिसंबर माह में थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। क्योंकि इस दौरान आपके पार्टनर और आपके बीच वाद-विवाद हो सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप इस दौरान शांति बनाए रखें और कोई कड़ा निर्णय ना लें। नए साल में आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के लिए एक महंगा तोहफा खरीद सकते हैं, जो आपके प्रेम को प्रमाणित करेगा और आप दोनों को और नजदीक ले आएगा।
नया साल 2019 में आपको सावधआनी और समझदारी से काम करना होगा। इस साल आप दोनों के बीच प्यार भरी मुलाकाते होंगी जोकी आपकी जिंदगी में चार चांद लगा देगी। इस साल महंगे तोहफों का लेन- देन होगा जिससे दिल खुश रहेगा। लेकिन इसी बीच हुई छोटी झड़पों पर अगर तुरंत सतर्कता नहीं बरती गई, तो अंजाम खतरनाक हो सकता है। मिथुन राशि के दंपतियों को नए साल में अपनी जुबान पर लगाम कसना बहुत जरूरी है। खासतौर पर जनवरी से मार्च के बीच किसी भी तरह के झगडे़ से बचिए क्योंकि यह समय आपके रिश्ते के लिए सबसे कठिन साबित होने वाला है। बेहतर होगा कि नया साल दोस्ती बढ़ाने में लगाएं, पर प्यार के इंतजार और इजहार को अभी टाल दें। अभी आपके सितारे ऐसा कोई इशारा नहीं दे रहे हैं, जो आपको आपके समवन स्पेशल से मिलाने के लिए जरूरी है।
साल 2019 में आपकी प्यार भरी जिंदगी में एक नई एनर्जी देखने को मिलेगी। नए साल में हर दिन के साथ आपका प्यार गहरा होगा। आप दोनों ही एक दूसरे को पसंदीदा तोहफे देने वाले हैं। नया साल आपके रिश्ते में मिठास घोल देगा। साथ ही ढ़ेर सारी रोमांटिक डेट्स और रोमंटिक जगह घूमने जाएंगे। कुल मिलाकर आपका जीवन बेशुमार प्यार से भर जाने वाला है। सिंगल लोगों के लिए भी नया साल खुशखबरी लेकर आ रहा है, क्योंकि रब ने यह साल आपकी जोड़ी बनाने के लिए तय किया है। इस साल आपका इंतजार खत्म होगा और कोई खास आपकी लाइफ में एंटर होगा, यह हम नहीं, आपके सितारे बता रहे हैं। कर्क राशि के हर व्यक्ति के जीवन में इस साल प्यारो दस्तक देने वाला है और यह स्थिति विवाहितों के लिए किसी भी तरह से बेहतर नहीं कही जा सकती।
साल 2019 में इस साल आपके प्यार पर तकरार भारी पड़ने वाली है। इसीलिए बेहद सतर्क हो जाइए और अपनी जबान पर पूरी तरह नियंत्रण रखिए। इस साल जो भी तकरार होगी, वह आपकी भाषा की गलतियों के कारण ही होगी। इस साल आप दोनों के नजरिए में बार- बार टकराव की स्थिति बनेगी और मतभेद गहराते जाएंगे। दंपतियों के लिए लगातार झड़पों का संकेत दे रहा है। यह पूरा साल आपकी पार्टनर के साथ खटपट चलती रहेगी। आपकी पार्टनर के साथ बिलकुल नहीं बनेगी। दिक्कत यह है कि आपकी गलत भाषा के कारण स्थिति और बिगड़न वाली है। स्थितियां नियंत्रण में लाने के लिए आपको अपना स्वभाव बदलना ही होगा, वर्ना आपके पार्टनर का दिल टूट सकता है, जो आपके रिश्ते के लिए सही नहीं होगा।
साल 2019 में आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। साल की शुरुआत में आपको घमासान झेलने पड़ सकते हैं। आपके जीवन में इतनी हलचल होने वाली है कि आप समझ ही नहीं पाएंगे कि करें तो क्या करें। नए साल में आपके लव वन के साथ बार- बार झगड़े की स्थिति अपने आप बनती जानी है। वजह छोटी सी होगी, पर लड़ाई बड़ी ही होगी। ऐसे में आपको बहुत संभल कर ही चलना होगा। फरवरी तक आप दोनों के बीच रिश्ते में सामान्यता आने लगेगी। आपको सलाह दी जाती है कि झगड़ों को टालें और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करें। अप्रैल तक आपके सारे विवाद सुलझने के आसार दिख रहे हैं।
साल 2019 तुला राशि के दंपतियों के लिए नई खुशियां लेकर आ रहा है। आपके बीच कोई नया मेहमान आ सकता है जो आपके घर को खुशियों से भर देगा। पूरे साल आप इतनी खुशियां पाने वाले हैं कि संभाले ना संभलेंगी। साल 2019 आपके जीवन के बेहतरीन वर्षों में से एक होने वाला है और आपको कई यादगार पल तोहफे में देने वाला है। अपने लिए सम वन स्पेशल तलाश चुके लोगों को इस साल ग्रीन सिग्नल मिलने वाला है। आप बिना झिझक अपने प्यार का इजहार करें, देर करने से कुछ हासिल नहीं होना है। सितारे पूरी तरह आपके पक्ष में हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप इधर इजहार करें, उधर आपके जीवन में चट मंगनी, पट ब्याह की स्थिति बन जाए।
साल 2019 में आप अपने पार्टनर के साथ प्यार भरा क्वालिटि टाइम बिताने वाले हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त आपकी लव लाइफ शक के दायरे में आती नज़र आ रही है, इसीलिए बहुत जरूरी है कि आप अपने पार्टनर पर भरोसा ना खोएं और उनका दिल जीतने की कोशिश करें। आपके प्रयासों से आपका जीवन संवर सकता है, वर्ना थोड़ी सी लापरवाही आपका खुशहाल संसार तबाह कर सकती है। लव लाइफ के लिए आपका कदम बढ़ाना ज्यादा सही होगा, इसीलिए देर ना करें और अपने खास को अपनी जिंदगी बना लें। इस साल आपको अपना प्रेमी या प्रेमिका जरूर मिलेगा, यह हम नहीं, आपके सितारे कह रहे हैं।
साल 2019 में आप अपने पार्टनर का पूरा सहयोग करेंगे। इस साल आप दोनों एक दूसरे के लिए पूर्ण समर्पित रहेंगे। आप दोनों साथ घूमेंगे, शॉपिंग करेंगे, छोटी यात्राएं भी करेंगे और एक साथ बहुत ही प्यारा वक्त गुजारेंगे। साल के बीच में आपकी स्थिति में थोड़ा सा परिवर्तन देखने में आ रहा है। असल में इस साल आप दोनों एक-दूसरे के लिए ही जिएंगे। दंपतियों के बीच भी प्यार के बेशुमार रहने के संकेत मिल रहे हैं। इस साल आप पति-पत्नी एक दूसरे में खोए रहेंगे। एक सावधानी रखना भी जरूरी होगा, जो आपके बढ़ते प्यार के कारण सामने आएगी। आपकी कुंडली में प्यार मेहरबान है, तो ज्यादा टेंशन की कोई बात नहीं है। बस, कदम बढ़ाइये और अपने प्यार को अपना बना लीजिए।
साल 2019 में आपका प्यार कई मायनों में बहुत ही बेहतरीन साबित होगा। इस साल आपको आपके पार्टनर का सपोर्ट जमकर मिलेगा। आप इस दौरान अपने पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। उनका यह प्यार आपको एक नए विश्वास से भर देगा। सुखी जीवन हर किसी के नसीब में नहीं होता है, इसीलिए अपनी बेहतरीन किस्मत को अपनी गलत भाषा से मिट्टी में मत मिलाइए। इस साल आपके पार्टनर की तबियत कुछ गड़बड़ हो सकती है। इसीलिए आपको उनकी पूरी केयर करने के लिए तैयार रहना होगा। दंपतियों के लिए भी नया साल खुशहाल जिंदगी की सौगात लाने वाला है। देखा जाए तो नया साल आपकी जिंदगी के कुछ यादगार पल वापस याद दिलाएगा।
साल 2019 में दंपतियों के बीच भी स्थिति समान ही दिख रही है। साल के शुरू में आप भी अपने गुस्से के चलते मतभेद का सामना करेंगे। याद रखें, यह समय गुस्से पर नियंत्रण और दिमाग ठंडा रखने का है। सामंजस्य बैठाने के लिए आपको काफी मेहनत करना पड़ेगी। जीवन साथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपके जीवन में मार्च तक का समय आरोपों- प्रत्यारोपों की भरमार का रहेगा, अप्रैल से स्थिति ठीक होने लगेगी और आप एक दूसरे की बात समझने की तरफ कदम बढ़ाएंगे। इसके बाद का समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है और आपकी लाइफ में सभी कुछ पहले जैसा हो जाने वाला है।
साल 2019 में के प्रारंभ में आप एक दूसरे को एकदम से अवॉइड करेंगे। लेकिन बाद में रिश्ते सुधर जाएंगे और सब सामान्य रहेगा। फरवरी और मार्च के दौरान और साल के अंत में यानि सितंबर से नवंबर के बीच में आपके कहीं घूमने जाने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी यह यात्रा आपके बिगड़ते हुए रिश्ते के लिए वरदान साबित होगी और आप दोनों को एक बार फिर पास ले आएगी। साल के अंत तक आपकी रिलेशनशिप फिर पटरी पर आ जाएगी। दंपतियों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। एक दूसरे पर शक करने और बेजा इल्जाम लगाने से बचें और गलत भाषा का प्रयोग बिलकुल ना करें। अपने जीवन साथी के सम्मान का ख्याल रखें नहीं तो रिश्ता बरबाद हो सकता है।
Updated on:
26 Dec 2018 11:21 am
Published on:
26 Dec 2018 10:00 am
