5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Love Rashifal 24 January 2024 – प्रेमियों का दिन, जानें किन राशि के लोगों पर प्यार लुटाएंगे पार्टनर

24 जनवरी 2024 को बुधवार का दिन है और पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा बताते हैं कि प्रेम संबंध और लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों के लिहाज से बुधवार का दिन 12 में से 8 राशियों के लिए अच्छा या सामान्य साबित होगा। आज सभी लोगों को गणेशजी की पूजा जरूर करना चाहिए। लव पार्टनर को खुश करने के लिए आज विष्णुजी की पूजा फलदायी रहेगी।

3 min read
Google source verification
loverashifal5.png

लव पार्टनर को खुश करने के लिए आज विष्णुजी की पूजा फलदायी रहेगी।

24 जनवरी 2024 को बुधवार का दिन है और पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा बताते हैं कि प्रेम संबंध और लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों के लिहाज से बुधवार का दिन 12 में से 8 राशियों के लिए अच्छा या सामान्य साबित होगा। आज सभी लोगों को गणेशजी की पूजा जरूर करना चाहिए। लव पार्टनर को खुश करने के लिए आज विष्णुजी की पूजा फलदायी रहेगी।

मेष- जीवनसाथी से आज आर्थिक फायदा होगा ऑफिस में आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए प्रेम प्रसंग जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। प्रेमी प्रेमिका या जीवनसाथी से विवाद हो सकते हैं। आज सूर्य पूजन करें।

वृषभ-नए प्रेम प्रसंग में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। लवमेट को पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज जरूरतमंदों को दान करें।

मिथुन- आज लव पार्टनर से धन लाभ के योग हैं। लव पार्टनर की नौकरी के लिए भी दिन अच्छा है हालांकि उनके परिवार में किसी को इन रिश्तों से प्रॉब्लम हो सकती है। । प्रेमी प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कोई छोटी सी शिकायत हो सकती है। आज गणेशजी के मंत्रों का जाप करें।

कर्क- प्रेम संबंधों के दिन अच्छा है, आज ग्रह गोचर का पूरा लाभ मिलेगा। लव पार्टनर को लेकर नई योजना बन सकती हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है पर उनसे धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आज जरूरतमंदों को दान करें।

सिंह- लव पार्टनर के करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि उस नौकरी में भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या- कोई पुरानी प्रेम कहानी आज सफल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी प्रेमिका या जीवनसाथी से खुशी मिलेगी। शिवपूजन से लाभ मिलेगा।

तुला-दांपत्य या प्रेम संबंधों में आ रही कोई परेशानी में घर के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। प्रेमी प्रेमिका या जीवनसाथी पर खर्च ज्यादा हो सकता है। आज लक्ष्मीजी की पूजा करें।

वृश्चिक- लाइफ पार्टनर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेमी प्रेमिका या जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है। प्रेम संबंध में आज सावधानी रखें। भगवान श्रीगणेश की पूजा करें।

धनु- आपका आज प्रेम संबंधों से खासा आर्थिक फायदा होगा। लव पार्टनर का पैसा कहीं निवेश कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेमी प्रेमिका या जीवनसाथी का रवैया आपको खुशी पहुंचा सकती है। लक्ष्मीजी की पूजा करें।

मकर-दांपत्य व प्रेम संबंधों में आज किस्मत का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका से विवाद समाप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है आप आज हनुमानजी की पूजा करें।

कुंभ-प्रेम संबंधों में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना मांगे पार्टनर को कोई सलाह न दें। जीवनसाथी या प्रेमी प्रेमिका के साथ भविष्य को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। लक्ष्मीपूजन श्रेष्ठ फल देगा।

मीन-प्रेम संबंधों से पूरा सुख मिलेगा। लव लाइफ में आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। जीवनसाथी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ेंः समुद्र में 300 फीट की गहराई में है श्री कृष्ण की द्वारिका

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग