
Mahashivratri Rashifal
मेष: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दिन खुशियों भरा है। इस दिन मेष राशि के जातकों को संतान के विवाह एवं पढ़ाई से सम्बंधित मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही आज का दिन आपके लिए धर्म-कर्म में बीतेगा। आप के अच्छे स्वभाव के कारण लोग आप की मदद करेंगे, महाशिवरात्रि (Mahashivratri Rashifal ) के दिन आपको आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलेगी।
वृषभः आज शनि प्रदोष (Shani Pradosh) भी है। कुछ आदतें शनि देव को नाराज कर सकती हैं। इसलिए शनिवार राशिफल के अनुसार 18 फरवरी को आप अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए गलत मार्ग पर जाने से बचें। बुरी आदतों के कारण शनि देव तत्काल प्रभाव से दंड दे सकते हैं और आपको अपमानित होना पड़ सकता है। आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। माता के स्वास्थ्य से सम्बंधित चिंता बनी रहेगी।
मिथुनः महाशिवरात्रि राशिफल के अनुसार 18 फरवरी के दिन आपका समय अच्छा है। इस दिन व्यापारिक गतिविधि सामान्य रहेगी, लेकिन तब भी आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज के दिन पिता के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। हालांकि संतान के क्रियाकलापो से आप नाराज रह सकते हैं। वहीं कुछ जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है।
कर्कः महाशिवरात्रि और शनि प्रदोष के दिन 18 फरवरी को बाहरी लोगों के दखल से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। किसी अजनबी की सहायता करनी पड़ सकती है। वाहन पर खर्च सम्भव है, शनिवार को यात्रा का योग भी बन रहा है। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
सिंहः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार सिंह राशि के जातक को किसी की कमी निकालने की आदत में सुधार करना चाहिए। आज शनिवार को सिंह राशि के जातक को संतान के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। आज पारिवारिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी, जमीन जायदाद से संबंधित कार्य सफल होंगे।
कन्याः शनिवार यानी शनि प्रदोष पर कन्या राशि के जातकों की पिता के साथ आवश्यक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। समाज में आप के किए कार्यों की प्रशंसा होगी। आज के दिन आपके लिए वाहन सुख सम्भव है। इसी के साथ प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।
Updated on:
18 Feb 2023 10:40 am
Published on:
17 Feb 2023 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
