3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Makar Rashifal March: मकर वालों को मिलेगी खुशखबरी, पूरी भविष्यवाणी के लिए पढ़ें मकर मासिक राशिफल

Makar Rashifal March 2024 Career मार्च 2024 में मकर राशि करियर, मकर राशि पारिवारिक जीवन और मार्च मकर राशि आर्थिक स्थिति जानने के लिए पढ़ें मासिक मकर राशिफल मार्च 2024 (Makar Rashifal March 2024 Career)..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 28, 2024

makar_rashifal_march_2024.jpg

मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2024

Makar Rashifal March 2024 Career मार्च 2024 में सूर्य, बुध, मंगल और सूर्य जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इसका सभी राशि के लोगों पर सकारात्मक नकारात्मक असर पड़ेगा। सबसे अधिक असर सूर्य गोचर के बाद पढ़ेगा। मकर राशि वालों के लिए मार्च कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें मासिक मकर राशिफल करियर मार्च 2024 (Makar Rashifal March 2024 Career)


मकर राशि के ऐसे नौकरीपेशा लोग जो स्थानांतरण के विषय में सोच रहे थे उन्हें मार्च 2024 में अचानक जॉब बदलने का मौका मिल सकता है। इस लिहाज से मकर राशि वालों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस समय आपको अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। आपको अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। सूर्य का गोचर आपको जॉब में प्रमोशन दिला सकता है।

ये भी पढ़ेंःDaily Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


मार्च में काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन आप परेशान नहीं होंगे। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए अध्ययन करेंगे। गूढ़, ज्योतिष, दर्शन जैसे विषयों में आप थोड़ी ज्यादा रूचि लेंगे। विरोधियों के ऊपर आप काफी भारी पड़ने वाले हैं। तीसरा और पांचवा सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। हालांकि मार्च का दूसरा सप्ताह आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस समय गलत सलाह न लें और न दें। साझेदारी वाले कारोबार में सहयोगियों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है।


ये भी पढ़ेंः Dhanu Rashifal March: मार्च में धनु राशि वालों पर लक्ष्मीजी का आशीर्वाद, ऑफिस में इस काम से बचें



मार्च में मकर राशि वालों को दूसरों के विचारों को सम्मान देने की जरूरत पड़ेगी। इस समय आपके मन में किसी मित्र के प्रति ईर्ष्या की भावना भी पैदा हो सकती है, जो आपके हितों के लिए नकारात्मक साबित होगा। मार्च के तीसरे सप्ताह में आपके खर्च बढ़ने की आशंका है। अनावश्यक खर्चों पर नियंयत्रण रखना बहुत जरूरी है। विपरीत जेंडर के लोगों से आपको मार्च में सावधान रहना चाहिए।

Story Loader