9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Makar Varshik Rashifal 2024: इन तीन महीनों में निवेश से बंपर लाभ, मकर राशि वालों की संतान के लिए बेहद शुभ है 2024

Makar Varshik Rashifal नया साल 2024 आपके लिए कौन सा करवट लेगा, भाग्य कैसा रहेगा, करियर, पारिवारिक और दांपत्य जीवन कैसा रहेगा, ऐसी जिज्ञासा हर व्यक्ति के मन में रहती है, आप इन सवालों का जवाब चाहते हैं तो पढ़ें मकर राशिफल 2024।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 24, 2023

makar_varshik_rashifal.jpg

मकर वार्षिक राशिफल 2024

स्वास्थ्य राशिफल मकर 2024
आपकी राशि मकर है तो साल 2024 में आपकी सेहत अच्छी रहेगी। राशि स्वामी शनि कुंभ राशि में ही रहेंगे, इसके कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राहु आपको मानसिक परेशानियों से बचाने में मदद करेगा। गुरु चतुर्थ भाव में रहकर आपके शरीर में वसा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। खानपान की बुरी आदतों के कारण हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है। मई 2024 के बाद गुरु जब राशि परिवर्तन करेंगे, उसके बाद गुरु की दॄष्टि के फलस्वरूप सेहत को लेकर दिक्कतें कम हो जाएंगी। जून में शनि वक्री होंगे जिसके कारण नकारात्मक विचार आपको भीतर से परेशान कर सकते हैं। इसीलिए इस वर्ष मकर राशिवालों को मेडिटेशन और योग पर फोकस करना चाहिए।

मकर राशि 2024 आर्थिक स्थिति
वार्षिक मकर राशिफल के अनुसार साल 2024 में राशि स्वामी शनि के द्वितीय भाव में होने से आपकी जमापूंजी में वृद्धि होगी। इससे आप आर्थिक रूप से सशक्त रहेंगे। आपकी आय अचानक बढ़ सकती है। व्यवसाय में वृद्धि के लिए आप लोन भी ले सकते हैं। इसमें आपको सफलता मिलेगी। मई के पहले आपको वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मई-जून और सितम्बर महीने आर्थिक निवेश के लिये बेहतरीन हैं। गुरु के पञ्चम भाव में आने के बाद आप म्युचुअल फंड और गोल्ड आदि में बड़ा निवेश कर लाभ कमा सकते हैं।

पारिवारिक जीवन 2024
मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत के चार महीने गुरु के चौथे भाव में रहने से कफ से जुड़े रोग माता को परेशान कर सकते हैं। गनीमत है कि पिता का स्वास्थ्य साल 2024 में अच्छा रहेगा। इस समय संतान अपने करियर में सफलता के नए कीर्तिमान रच सकती है। वर्ष का पूर्वार्ध संतान के लिए काफी अच्छा रहेगा। वहीं जून के बाद समाज में आपका यश बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा उच्च पद मिल सकता है। आपके सहयोगी आपका काफी ध्यान रखेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। राहु के प्रभाव से घर की कई समस्याएं हल हो जाएंगी।

ये भी पढ़ेः Varshik Dhanu Rashifal 2024: नए साल 2024 में आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, धनु राशि वाले जानें कैसा रहेगा करियर

ये भी पढ़ेंः Vrishchik Rashi 2024: वृश्चिक राशि वालों का करियर, आर्थिक स्थिति लेगी कैसा मोड़, जानने के लिए पढ़ें वार्षिक वृश्चिक राशिफल

मकर लवलाइफ 2024
मकर राशि वाले प्रेमी-प्रेमिका 2024 के पूर्वार्ध में विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। इस समय प्रेमी/ प्रेमिका अपने पार्टनर का ध्यान रखेंगे। जून से सितंबर के बीच किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप अकेले हैं तो आपको साथी मिल सकता है। जनवरी से मार्च के बीच क्रोध के कारण रिश्ते प्रभावित होंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपसे समय की अपेक्षा करेगा। अक्टूबर और दिसम्बर में जिन लोगों का तलाक हो गया है, वे दोबारा किसी रिश्ते में जुड़ सकते हैं।

शिक्षा और करियर 2024
मकर राशि 2024 के अनुसार नया साल मकर राशि वालों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा है। लेकिन बहुत मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलेगी। कारोबार में कुछ नई रणनीति अपना सकते हैं। विदेशों से होने वाला व्यापार लाभप्रद सिद्ध होगा। वर्ष 2024 के शुरुआती महीने करियर की दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छे रहेंगे। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। धैर्यपूर्वक काम करें और उतावलापन व्यवहार में न लाएं। भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार करें। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक का समय बहुत ही अच्छा है। इस साल मकर वालों को सम्पत्ति से धन लाभ होगा।