
March 2023 Horoscope, March Masik Rashifal 2023: अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि मार्च का महीना आपके लिए कैसा रहेगा? तो आपको बता दें कि इस बार मार्च 2023 का महीना ज्योतिष की गणना के मुताबिक कुछ राशियों के लिए खास साबित होने वाला है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बताएंगे इस माह में कौन सा ग्रह बदल रहा है राशि या चाल, कैसा रहेगा आपके जीवन पर इनका असर...
दरअसल मार्च महीन में 5 महत्वपूर्ण ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन कर रहे हैं। 6 मार्च को इस माह का पहला ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। पंचांग के मुताबिक 6 मार्च 2023 को शनि ग्रह कुंभ राशि में उदय हो रहे हैं। वर्तमान में शनि अस्त हैं। इसके बाद इन ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा-
ग्रह गोचर 2023
- 12 मार्च 2023- शुक्र का मेष राशि में परिवर्तन
- 13 मार्च 2023- मंगल का मिथुन राशि में परिवर्तन
- 15 मार्च 2023- सूर्य का मीन राशि में परिवर्तन
- 31 मार्च 2023- बुध का मेष राशि में परिवर्तन
मार्च 2023 का राशिफल : मेष राशि
मार्च का महीना इस राशि के लोगों के लिए धन हानि लेकर आएगा। इसलिए अलर्ट रहें। निवेश कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें। इस समय आपकी वाणी खराब हो सकती है, जिससे आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। ऑफिस में आपके प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आर्थिक स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत निर्णय लेने के कारण मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है।
करें ये उपाय: राहु की शांति का उपाय करें, सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना करने से लाभ मिलेगा।
मार्च 2023 का राशिफल : वृषभ राशि
वृष राशि वालों को इस माह में अपने स्वभाव के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका उग्र स्वभाव विवाद की स्थितियों पैदा कर सकता है। ऑफिस में दूसरों की बुराई करने से बचें। धन के मामले में सोच-समझ कर निर्णय लें। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। चोट लगने के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। खानपान के मामले में लापरवाही बरतने के कारण डॉक्टर की जरूरत पड़ सकती है।
करें ये उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, मंगलवार को हनुमान चलीसा या सुदंरकांड का पाठ करने से लाभ मिलेगा।
मार्च 2023 का राशिफल : मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए मार्च का महीना मिला- जुला साबित होगा। धन की कमी के कारण कुछ कार्य बाधित हो सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश सोच समझ कर करें। बिना पड़ताल के धन से जुड़े कार्यों को करने से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्टूडेंट हैं, तो परीक्षा का तनाव रहेगा। लाइफस्टाइल में सुधार की बेहद जरूरत है। आलस से दूर रहें।
करें ये उपाय- गणेश जी की पूजा करें। शनिवार के दिन शनि देव से जुड़ी चीजों का दान करने से लाभ होगा।
मार्च 2023 का राशिफल : कर्क राशि
मार्च का महीना कर्क राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह आप नए कार्यों की नींव रख सकते है। चिकित्सा और वकालत के पेशे से जुड़े हैं, तो मान- सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचें। दांपत्य जीवन में माह के मध्य में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स अपने समय को लेकर अनुशासित रहें।
करें ये उपाय- शनि देव की पूजा करें। त्रयोदशी की तिथि में प्रदोष काल में भगवान शिव को जल चढ़ाने से लाभ होगा।
मार्च 2023 का राशिफल : सिंह राशि
मार्च का महीना इस राशि के लोगों के लिए तनाव का समय रहेगा। पेंडिंग कार्यों को पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। ऑफिस में टारगेट पूरा करने का प्रेशर आप पर रहेगा। कुछ सहयोगियों के कारण स्वभाव और वाणी में परिवर्तन नजर आएगा। खिलाडिय़ों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्टूडेंट्स को आलस का त्याग करना होगा और लक्ष्य पर फोकस करना होगा। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।
करें ये उपाय- गणेश जी की पूजा करें। बुधवार के दिन दूर्वा चढ़ाने से लाभ मिलेगा।
मार्च 2023 का राशिफल : कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस महीने में सफलता मिल सकती है। इस महीने से चली आ रहीं आर्थिक परेशानियां कुछ कम होना शुरू हो जाएंगी। बचत की दिशा में उठाए गए कदमों से लाभ मिलने की उम्मीद की जा सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। डायबिटीज है तो उसे कंट्रोल रखें। खानपान के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। ससुराल से आपको कुछ सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।
करें ये उपाय- लक्ष्मी जी की पूजा करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को उपहार देने से लाभ होगा।
Updated on:
27 Feb 2023 05:14 pm
Published on:
27 Feb 2023 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
