
मासिक राशिफल
masik rashifal january 2023: महज पांच दिन बाद अंग्रेजी कैलेंडर का नया साल शुरू हो जाएगा। इस नए साल का पहला महीना घर परिवार के लोगों के लिए कैसा रहेगा, यह जानने की इच्छा तो होगी तो हम लाए हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर मासिक राशिफल जनवरी 2023, इसे पढ़कर जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला महीना।
मेष राशिः जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इसका फायदा मेष राशि वालों को हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए आगे आने वाला महीना वित्तीय स्थिति में सुधार पर ध्यान लगाने वाला हो सकता है। हालांकि स्टॉक और शेयर बाजार जैसी जगहों पर निवेश के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। जो लोग धार्मिक गतिविधियों से आय प्राप्त कर आजीविका चलाते हैं, उन्हें अच्छी आमदनी हो सकती है। पुश्तैनी संपत्ति का लाभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति का योग है।
वृष राशिः पं. व्यास का कहना है कि जनवरी का महीना वृषभ राशि के ऐसे जातकों के लिए अच्छा रहेगा, जो विवाह की योजना बना रहे हैं। इस महीने में ऐसे जातकों का विवाह तय हो सकता है। कपल का जीवन सुखमय रहेगा, वे किसी यादगार ट्रिप पर जा सकते हैं। यह महीना वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा, बशर्ते दफ्तर की राजनीति से दूर रहें।
मिथुनः जनवरी का महीना मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा बीतने वाला है, इस महीने यात्रा का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं, ऐसा हुआ तो विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। शेयर बाजार और सट्टा गतिविधि में शामिल होना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में मिलाजुला परिणाम आएगा।
कर्कः यह महीना कर्क राशि वालों के लिए अच्छा समय है। इस राशि के व्यापारियों को इस महीने में लाभ मिलेगा। निवेश की गई जगहों से शुभ समाचार आ सकता है। इस महीने आपका बॉस आपके काम से प्रसन्न होगा, तरक्की की भी संभावना है। इस राशि के ऐसे युवा जो नई जॉब ढूंढ़ रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। पढ़ाई कर रहे इस राशि के लोगों का पढ़ाई में कम मन लगेगा, लेकिन अपनी रूचि के काम खेलकूद आदि पर ध्यान देंगे। पेट संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है।
सिंहः इस राशि के व्यापारियों के लिए जनवरी 2023 मिलाजुला रहेगा। व्यापार में कभी लाभ तो कभी हानि देखने को मिलेगा। आपका पैसा फंसा हुआ है तो इस महीने मिल सकता है। इस राशि का जातक नौकरीपेशा में है तो उसे माह की शुरुआत में ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उसकी छवि को भी इस महीने नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे जातक जो कॉलेज में पढ़ाई के पहले साल में हैं उनका पढ़ाई में कम मन लगेगा, इससे पिता से बहस हो सकती है। मधुमेह या बीपी की बीमारी से पीड़ित हैं तो सेहत के प्रति सतर्क रहें।
कन्याः इस राशि के जातकों को जनवरी 2023 में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, कहीं से अटका पैसा भी वापस मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोग व्यवसाय में नवाचार ला सकते हैं। इनोवेटिव आइडिया के प्रयोग से सकारात्मकता आएगी। दोस्तों का साथ मिलने की संभावना है। इस राशि के नौकरीपेशा व्यक्ति को काम के बोझ से राहत मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने के योग बन रहे हैं।
Updated on:
26 Dec 2022 05:52 pm
Published on:
26 Dec 2022 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
