
मासिक राशिफल
Masik Rashifal January 2023: महज पांच दिन बाद अंग्रेजी कैलेंडर का नया साल शुरू हो जाएगा। इस नए साल का पहला महीना घर परिवार के लोगों के लिए कैसा रहेगा, यह जानने की इच्छा तो होगी तो धनु, वृश्चिक, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए हम लाए हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर मासिक राशिफल जनवरी 2023, इसे पढ़कर जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला महीना।
तुलाः इस राशि के व्यापारियों के लिए यह महीना काफी अच्छा बीतने वाला है। यदि पहले से नुकसान हो रहा है तो इस महीने में यह समस्या दूर हो जाएगी. जनवरी में तुला राशि वालों को लाभ हो सकता है। कहीं निवेश किया हुआ है तो उसमें आशानुरूप वृद्धि होगी।
नौकरी कर रहे हैं तो टीम के सदस्यों से परेशानी हो सकती है। इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। धैर्य से काम लेने की जरूरत है। माह की शुरुआत में आंख तो दूसरे हफ्ते में गले की समस्या हो सकती है। प्रेम में धोखा खा सकते हैं।
धनुः इस राशि के जातक के लिए जनवरी 2023 काफी फायदेमंद है। हालांकि व्यापार के दृष्टिकोण से यह महीना मिलाजुला चही रहेगा। कहीं फायदा होगा तो कहीं नुकसान भी हो सकता है। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की व्यस्तता बढ़ सकती है। आला अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। अस्थमा है तो इस महीने अधिक ध्यान देने की जरूरत है। तीसरे सप्ताह में सिरदर्द की समस्या आ सकती है।
मकरः नये साल का नया महीना मकर राशि वालों के लिए खुशियों की बहार लेकर आने वाला है। आर्थिक क्षेत्र से आपके लिए खुशखबरी आएगी, करियर में सफलता मिलने की संभावना है। जीवन साथी की सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। किसी खेल से जुड़े हैं तो सफलता मिलेगी। संगीत के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो यह माह शुभ है। इस महीने मानसिक शांति मिलने की उम्मीद है।
कुंभः इस महीने कुंभ राशि के लोग जहां काम कर रहे हैं, वहां काम में मन कम लगेगा। इससे बॉस नाखुश रहेंगे। वहीं पुराने सहयोगियों से नई जॉब के ऑफर या सुझाव मिलेंगे जो आपके काम आएंगे। यदि व्यापार से जुड़े हैं तो व्यापार में घाटा हो सकता है। हालांकि लंबे समय तक यह स्थिति रहने की उम्मीद नहीं है। बाजार में नए दोस्त बनने का लाभदायक परिणाम निकलेगा। माह के तीसरे सप्ताह में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है, भोजन में मन नहीं लगेगा।
मीनः इस राशि के जातक को व्यापार में जनवरी में फायदा होगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ जाएंगे। नया कुछ करने का विचार करेंगे, लेकिन इसमें काफी अड़चन आएगी। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी पेशे से जुड़े हैं तो शुरुआत में काम का बोझ बढ़ेगा। बाद में राहत मिलने लगेगी। काम को लेकर प्रोत्साहन मिलेगा। आम तौर पर स्वस्थ रहेंगे, पर डायबिटीज रोगी सतर्क रहें। आप प्रेम संबंध में हैं तो आपका मन भटक सकता है।
वृश्चिकः यह महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में कभी फायदा होगा तो कभी नुकसान भी हो सकता है। कहीं पैसा अधिक खर्च करना होगा तो कहीं अधिक मिल भी सकता है। परिचितों से मदद मिलने की भी उम्मीद है। नौकरी पेशे से जुड़े हैं तो काम में मन नहीं लगेगा, नई नौकरी की तलाश में रहेंगे।
ऑफिस की राजनीति का भी शिकार हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं तो अच्छे परिणाम आ सकते हैं। महीने की शुरुआत में सुस्ती रहेगी। सिंगल हैं और जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं तो अभी आपको इंतजार करना होगा।
Updated on:
26 Dec 2022 07:00 pm
Published on:
26 Dec 2022 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
