
अप्रैल मासिक राशिफल 2024
अप्रैल में मेष राशि वालों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। भूमि, भवन या कमीशन का काम करने वालों को महीने की शुरुआत में मनमुताबिक लाभ होगा। विदेश से जुड़े लोगों को भी अप्रैल लाभ देगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मित्र की मदद से आमदनी के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। भूमि और भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए समय शुभ है।
अप्रैल के बीच में युवा वर्ग अपना अधिकांश समय मौज-मस्ती में बिताएगा। नौकरीपेशा लोगों को करियर को आगे बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छी खबर मिलेगी। महीने के आखिर में सरकारी और राजनीतिक कार्यों में रूकावट आ सकती हैं। घरेलू दिक्कतें भी परेशान करेंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा नहीं है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी बड़ी योजना या व्यवसाय में सोच-समझकर पैसा लगाएं। लव लाइफ के लिए अप्रैल सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी।
अप्रैल की शुरुआत में वृषभ राशि वालों को करियर और बिजनस को बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। इस समय आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। शुभचिंतकों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे और अप्रत्याशित आमदनी होगी। किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से न केवल आर्थिक लाभ होगा बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। बिजनेस के लिए अधिक यात्राएं करनी पड़ेंगी। ये यात्राएं लाभदायक भी होंगी। काफी समय से रूके कार्य पूरे होंगे।
अप्रैल के बीच में कोई बुरी खबर आपके मन को बेचैन कर सकती है। इस दौरान तात्कालिक लाभ के चक्कर में भविष्य का नुकसान कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। पिता से वैचारिक मतभेद होंगे, मानसिक तनाव भी हो सकता है। हालांकि, महीने के आखिर तक गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। लव पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। कठिन समय में वह आपका साथ देगा। पार्टनर की सेहत आपको चिंतित कर सकती है।
मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल महीने का पहला हिस्सा अच्छा तो दूसरा मुश्किल है। शुरुआत में मिथुन राशि वालों को अपने व्यवसाय में अप्रत्याशित प्रगति देखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर सीनियर्स और जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। इस महीने मिथुन राशि वालों की पदोन्नति या स्थानांतरण हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्राएं शुभफल देंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। संतान से खुशखबरी मिलेगी।
सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। अप्रैल के बीच में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सोचे काम पूरे होंगे और विलासिता पर धन खर्च होगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। लव लाइफ के लिहाज से अप्रैल शुभ है। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो इस महीने बात बन सकती है। पहले से ही इंगेज हैं तो लव पार्टनर के साथ खुशी से समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। महीने का आखिरी हिस्सा थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस समय विरोधियों से सावधान रहें।
कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल मिला-जुला है, महीने की शुरुआत में वाणी और व्यवहार पर अधिक नियंत्रण की जरूरत होगी। व्यापार मंदा रहेगा, करियर में भी सावधान रहना होगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। इस समय सट्टेबाजी, शेयर बाजार से दूर रहें। अप्रैल के बीच में आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं माह के आखिर तक आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और भूमि-भवन की खरीद फरोख्त से मनचाहा लाभ होगा। कर्क राशि वालों को अप्रैल में लव लाइफ में सावधान रहने की जरूरत होगी। लव पार्टनर पर हावी होने की बजाय उसकी भावनाओं को समझें वर्ना रिश्ता टूट सकता है। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी तकरार के बावजूद दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
अप्रैल सिंह राशि वालों के लिए गुडलक लिए हुए है। अप्रैल की शुरुआत में ही आपको करीबी दोस्तों की मदद से करियर और बिजनेस में आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े काम में उन्नति होगी। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभ देगी। यात्रा में बने नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे, महीने के मध्य में मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे। लेकिन बाकी मामलों में उन्नति होगी।
इस महीने घर में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। लव लाइफ में विश्वास और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। जो कपल रिलेशन में हैं माता-पिता उनकी लव लाइफ पर रजामंदी दे सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन या तीर्थयात्रा का प्रोग्राम बनेगा। महीने के आखिर में सेहत का ध्यान रखना होगा। जेब से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें, वर्ना पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। किसी के बहकावे में आने के बजाय अपने विवेक से काम लेंगे तो सफलता की संभावना बढ़ेगी।
कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल की शुरुआत में मुश्किलें आएंगी, लेकिन धैर्य रखें वर्ना समस्या बढ़ेगी। महीने के दूसरे भाग तक करीबियों की मदद और विवेक से सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ लेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो खूब सोच विचार लें। अप्रैल के मध्य में कठिन परिस्थितियों के बीच एकांत की तलाश में रहेंगे। बिजनस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन इस कठिन समय में आप अपने लव पार्टनर या किसी करीबी दोस्त के साथ रहकर राहत महसूस करेंगे। लव लाइफ के लिहाज से समय अच्छा है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंता रहेगी। महीने के आखिर में किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, जिससे भविष्य में लाभ की संभावना बनेगी।
तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बेहद सुखद और लाभकारी है, महीने की शुरुआत में रोजगार तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर का साथ मिलेगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़ा काम करने वालों के लिए अप्रैल शुभ साबित होगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा।
शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला पक्ष में आएगा। अगर आप करियर या बिजनेस को लेकर लंबे समय से किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इस महीने के मध्य में योजना अमल में आ जाएगी। महीने के मध्य में किसी खास व्यक्ति की मदद से परिवार से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो जाएगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। महीने के आखिर में लव पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा संभव है।
अप्रैल की शुरुआत वृश्चिक राशि वालों के लिए गुडलक लिए हुए है। महीने की शुरुआत में करियर और बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन महीने के आखिर में कुछ चुनौतियां आएंगी। यदि समय और ऊर्जा का सही उपयोग करके आगे बढ़ेंगे तो मनचाही सफलता मिलेगी। अप्रैल मध्य में करियर और बिजनेस को लेकर सही दिशा में उठाए गए कदम शुभफलदायक होंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।
महीने के दूसरे भाग में विलासिता संबंधी वस्तुएं खरीद सकते हैं। आय की तुलना में व्यय थोड़ा अधिक रहेगा। लव लाइफ के लिहाज से अप्रैल अच्छा है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा तो दांपत्य जीवन में भी मिठास रहेगी। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अप्रैल के दूसरे भाग में निराशा मिलेगी। किसी के बहकावे में न आएं, स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
धनु राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बेहद शुभ है। इस महीने आप मेहनत करेंगे ते करियर और व्यापार में सफल रहेंगे। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रोफेशनल लाइफ में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। पदोन्नति और मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं, अप्रैल मध्य में शुभचिंतकों के सहयोग से आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा और बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कोर्ट के मामले कोर्ट के बाहर सुलझ सकते हैं। महीने के मध्य में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। इससे दोस्ती होगी और ये लव लाइफ में बदल सकती है। पहले से प्रेम संबंध में हैं तो रिश्ता मजबूत होगा। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। अप्रैल के आखिर में जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही पैसों का प्रबंधन भी ठीक रखना होगा वर्ना आर्थिक संकट हो सकता है।
अप्रैल का महीना मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा। योजनाओं को दूसरों से साझा करने में नुकसान होगा। महीने के दूसरे सप्ताह में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा में सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखना होगा। माह के मध्य में कार्यस्थल पर करीबी की उपेक्षा मन को ठेस पहुंचाएगी। दूसरों की राय की जगह अपने लक्ष्य पर ध्यान देना ठीक रहेगा।
आप खुद का व्यवसाय करते हैं तो पैसों के लेन-देन में बहुत सावधान रहें और बड़ी योजना में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ या शुभचिंतकों से सलाह लें। अप्रैल के आखिर में चोट लगने की आशंका है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। सामान ठीक से रखें वर्ना गुम हो सकता है। यदि आप कोई भूमि या भवन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो कागजी कार्रवाई पूरी तरह से कर लें और सोच-विचारकर हस्ताक्षर करें। लव लाइफ में सोच-समझकर आगे बढ़ें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
अप्रैल की शुरुआत में कुंभ राशि वालों को सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ काम की तारीफ करेंगे, लेकिन इस समय ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। अहंकार या भावनाओं में बहकर कोई जिम्मेदारी न लें, वर्ना भविष्य में परेशानी हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक का वादा न करें। व्यापारियों को बाजार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी गलती आपके लिए मुसीबत बन सकती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे या आर्थिक नुकसान हो। माह के आखिर में लोगों की छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। रोजगार की तलाश में हैं तो थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। लव लाइफ को सार्वजनिक करने से बचें। लव स्टोरी में तीसरे शख्स की एंट्री उलझनें बढ़ाएगी। जीवनसाथी की कद्र करें।
अप्रैल में मीन राशि वालों को काम टालने की आदत बदलना होगा वर्ना सफलता भी हाथ से निकल जाएगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से ही काम समय पर पूरे होंगे। इस महीने काम पर पूरा ध्यान दें वर्ना दिक्कत होगी। खुद का व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो ऐसी जगह पैसा निवेश न करें जहां जोखिम हो। राजनीति में कोई पद या विशेष जिम्मेदारी मिलने का इंतजार बढ़ेगा।
अप्रैल के आखिर में आपको धन का प्रबंधन ठीक रखना होगा वर्ना उधार लेना पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं तो पैसों से जुड़े मामलों में सावधान रहें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आपको सट्टेबाजी, शेयर आदि से दूर रहना चाहिए। सिंगल हैं तो विपरीत जेंडर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो तालमेल बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में मिठास आएगी।
Updated on:
02 Apr 2024 04:20 pm
Published on:
01 Apr 2024 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
