16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Masik Rashifal June : वृषभ, सिंह, कन्या और मिथुन राशि का जून में चमकेगा भाग्य, करियर चढ़ेगा परवान, घर में आएगी खुशी

Monthly Horoscope June 2023: साल 2023 अपने मध्य की ओर बढ़ रहा है, 1 जून से छठा महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने (Masik Rashifal June)राशि चक्र की राशियों के जातकों को कहां सफलता मिलेगी और कहां मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किस राशि के जातक को किस्मत का लाभ मिलेगा और किसे अपनी किस्मत चमकाने के लिए पुरुषार्थ पर भरोसा करना पड़ेगा। इन सबी सवालों के जवाब हम लाएं हैं जून के मासिक राशिफल (Monthly Horoscope June 2023) में तो आइये जानते हैं जून में किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ।

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

May 28, 2023

june_rashifal.jpg

जून का मासिक राशिफल देखें किसकी चमक रही किस्मत

मेष मासिक राशिफल
जून मासिक राशिफल के अनुसार यह महीना शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों, विद्यार्थियों आदि के लिए लाभकारी रहेगा। इस महीने मेष राशि के जातकों पर किस्मत मेहरबान रहेगी और उनकी मेहनत का शुभ परिणाम उन्हें मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहना होगा। इसके अलावा इस महीने वैवाहिक जीवन में चुनौतियां आ सकती है। पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आने की आशंका है, विचारों में तालमेल बनाने की कोशिश करनी होगी। इस महीने कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है।

वृषभ जून राशिफल
जून के महीने में वृषभ राशि के लिए जातकों का करियर परवान चढ़ेगा, इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। हालांकि वृषभ राशि वालों को इस महीने थोड़ी आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इससे बचने के लिए इस महीने वृषभ राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। इस महीने पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से जून का दूसरा हफ्ता वृषभ राशि के जातकों के अनुकूल रहेगा।

मिथुन मासिक राशिफल
उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महीना भाग्यशाली रहने वाला है। इस महीने मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। इस अवधि में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी भी मिल सकती है। इस महीने के दूसरे पखवाड़े में आपका करियर बुलंदियां छुएगा। मिथुन राशि के जातकों पर जून महीने लक्ष्मीजी मेहरबान रहेंगी और उनको धन लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। खासतौर पर कंधों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। इस महीने आपके लव की गाड़ी आगे बढ़ सकती है। नौकरी में वेतनवृद्धि और नई जॉब मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Love Rashifal Weekly (29 May To 4 June): कभी खुशी कभी गम जैसी रहेगी लव लाइफ, कुंभ और मीन के लिए अच्छे दिन के संकेत


कर्क मासिक राशिफल
पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार जून का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण है। साल के छठें महीने में व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलने की आशंका है। इस समय लाभ में भी कमी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। इस महीने कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। इस समय चंद्रमा की इस राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव भी आएंगे।

सिंह मासिक राशिफल
सिंह राशि के जातक साल के छठें महीने में निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। हालांकि इन्हें सफलता भी मिलेगी। सिंह राशि वालों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। यह सिंह राशि के लोगों के लिए लाभकारी भी होगा। इस महीने सिंह राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा, और करियर में उन्नति होगी। व्यापारिक मामलों के लिए जून का महीन उत्तम रहने वाला है। इस महीने आपको धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, स्वास्थ के लिहाज से जून अच्छा रहेगा।


मासिक कन्या राशिफल
2023 का छठा महीना कन्या राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा। लंबे समय से लंबित कार्य इस महीने पूरे हो जाएंगे, इससे घर में खुशहाली आएगी। कामकाज में आपकी प्रतिबद्धता दिखेगी, आप समर्पण और मेहनत से काम करते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन अच्छा होगा और इस महीने आपको करियर में उन्नति मिलेगी। योजना बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी।


तुला मासिक राशिफल
जून मासिक राशिफल संकेत कर रहा है कि तुला राशि के जातकों के लिए साल 2023 का छठा महीना सामान्य रहेगा। धन के मामले में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। तुला राशि के जातकों को इस महीने खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है। इस महीने तुला राशि वालों को त्वचा और पाचन से संबंधी समस्या झेलनी पड़ सकती है।


वृश्चिक मासिक राशिफल
वृश्चिक मासिक राशिफल के अनुसार जून में इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा। हालांकि इस महीने वृश्चिक राशि के जातकों के खर्च भी बढ़ सकते हैं। यह महीना आपकी लवलाइफ के लिए ठीक नहीं है। जून महीने में आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि व्यापार को लेकर फैसले लेने से पहले आपको सोचना चाहिए। इस महीने वृश्चिक राशि के कारोबारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इच्छा के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Numerology Weekly Prediction: आपके जन्म की तारीख एक, दो, तीन, दस या 19 है तो कैसा रहेगा आपके लिए यह वीक, किस तारीख के शख्स को शेयर से होगा लाभ


धनु मासिक राशिफल
धनु राशि के जातकों को इस महीने विदेश में नौकरी का अवसर मिल सकता है। इसी के साथ जून में धनु राशि वाले कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने में सफल होंगे। नौकरी में उन्नति के साथ धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के जातक का करियर में इस महीने नई बुलंदी हासिल करेंगे। जून के महीने में पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। जून का महीना स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छा रहेगा, इस महीने आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर मासिक राशिफल
जून महीने में मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। हालांकि इस महीने आपकी मेहनत का शुभ फल भी मिलेगा। जून महीने में मकर राशि के जातकों की आय में भी वृद्धि होगी। साल 2023 के छठे महीने में करियर में कार्य को पूरा करने के लिए यात्राएं करनी पड़ेंगी।


कुंभ मासिक राशिफल
कुंभ मासिक राशिफल के अनुसार जून में कुंभ राशि वालों का बजट प्रभावित हो सकता है। इससे आर्थिक परेशानी की आशंका बनी हुई है। इस महीने आशंका है कि कुभं राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ परिणाम न मिले। हालांकि जून में कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में नई डील करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।

मीन राशिफल मासिक
मीन राशि वालों के लिए जून का महीना थोड़ा चुनौतियों भरा रह सकता है। नौकरी में भारी दबाव के मद्देनजर जॉब बदलने की स्थिति आ सकती है। इस महीने मीन राशि के जातक को व्यापार में विरोधी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वहीं कार्य पूरा करने के फेर में दिक्कत आ सकती है।


बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग