
aaj ka rashifal
मेष: आज का राशिफल मेष 22 मार्च के आधार पर उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि इस राशि के जातक को काम दिल से करना चाहिए फिर वे चाहे जो करें। बुधवार को मेष राशि के जातक की धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपको लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। पं. व्यास का कहना है कि मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुकसान होगा।
वृषभः आज का राशिफल 22 मार्च के अनुसार कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, वे बुधवार को आप के कार्यो की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं।
मिथुनः पं. व्यास का कहना है कि मिथुन राशि वालों के लिए इन दिनों तनाव की स्थिति बरकरार होगी, बल्कि यह बढ़ती जा रही होगी। बेहतर होगा ऐसे लोग कहीं घूमने चले जाएं। आपके अपनों को आप की जरूरत है। बुधवार का दिन मौज मस्ती में बीतेगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।
कर्कः बुधवार राशिफल के अनुसार कर्क राशि के जातक अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। इसलिए इन्हें अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत है, वर्ना उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है, यात्रा सुखद रहेगी।
सिंहः सिंह राशि के सितारे संकेत कर रहे हैं कि इस राशि के कई नौकरीपेशा जातक नौकरी बदलने का मन रहे हैं, किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।
कन्याः इस राशि के जातक का मन दिन की शुरुआत में उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, इससे लाभ होगा।
तुलाः विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।।
वृश्चिकः इस राशि के जातकों को बुधवार 22 मार्च को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें, मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।
धनुः नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो सकते हैं, मित्रों से मतभेद हो सकता है। कार्यस्थल पर जन हानि का योग है, इष्ट बल मजबूत करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
मकरः अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं तो समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
कुंभः पं. व्यास की सलाह कि बुधवार को कुंभ राशि के लोग जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। पैंसो का लेनदेन संभव है। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है वर्ना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मीनः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार मीन राशि के लोग 22 मार्च को घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसला न लें।
Updated on:
21 Mar 2023 04:47 pm
Published on:
21 Mar 2023 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
