Navratri 2nd day rashifal सोमवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है, यह मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन है। साथ ही सोमवार होने से शिवजी की पूजा का दिन होने से यह दिन विशेष बन गया है। आज की पूजा अर्चना से मां ब्रह्मचारिणी, भगवान शिव और चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं, जिसका हमारे भाग्य, मन और जीवन पर गहरा असर पड़ता है तो आइये आज का राशिफल में जानते हैं कि किन राशियों के लोगों पर माता की कृपा बरसेगी तो सोमवार राशिफल (दैनिक राशिफल) में जानें अपना भाग्य..
मेष राशि
जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुसकान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशि
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे, मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समस्या का समाधान हो जाएगा।
मिथुन राशि
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास, तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि
केवल पैसा कमाने में ही न लगें रहें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक लाभ होगा।
तुला राशि
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा।
धनु राशि
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपके लिए अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
मकर राशि
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।
कुंभ राशि
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ो का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है।
मीन राशि
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।