
horoscope today latest
मेष: आज का राशिफल 26 मार्च मेष के अनुसार रविवार को मेष राशि के जातकों की धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई पद मिल सकता है। पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रहेंगे।
वृषभः आज का राशिफल वृषभ के अनुसार रविवार को आप के आत्मविश्वास के कारण ही आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।
मिथुनः आप अपनी जीवन शैली और रहन सहन से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न होंगे।
कर्कः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार नवरात्रि के पांचवें दिन आपको मन को शांत कर माता जगदंबा के चरणों में ध्यान लगाना चाहिए। मामूली विवाद को ज्यादा लम्बा न खींचे। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। आजीविका के कारण यात्रा होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बिताने का मौका मिलेगा।
सिंहः सिंह राशिफल के अनुसार रविवार को सिंह राशि के जातकों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस दिन आप के जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं, आपको सावधानी और सतर्कता से काम करने की जरूरत है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कन्याः रविवार राशिफल के अनुसार नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की कृपा से कन्या राशि के जातकों का भाग्योदय संभव है। हालांकि इस दिन मनचाही सफकता के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। बोलने से पहले विचार करें, और फिजूल बोलना बंद करें। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। रिश्तों में आ रही दूरियां कम होंगी।
तुलाः रविवार राशिफल के अनुसार कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रविवार के दिन जरूरी कार्य करने में समय व्यतीत होगा। कोर्ट कचहरी से सम्बंधित मामलो को सुलझने में समय लग सकता है। भूमि भवन सम्बंधित निर्णय तुरंत लें।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातक के लिए नए संपर्क कार्य शेत्र में सफलता दिलाएंगे। किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। इस दिन रूके कार्य पूरे हो सकते हैं। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ सकता है। जीवन साथी के साथ व्यवहार में नम्र बनें। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।
धनुः धनु राशिफल संकेत कर रहा है कि इस राशि के कुछ जातक रविवार के दिन कारोबार को समेटने में लगे रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। नए कार्य की शुरुआत अनुकूल होगी। भूमि के विवाद में उलझ सकते हैं।
मकरः अपनी इच्छा के विपरीत कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी। जोखिम के कार्यो को न करें, नुकसान हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक सुखों को भोगने का समय आ गया है।
कुम्भः व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच समझ कर करें। आप की कार्यशैली को देख कर अधिकारी प्रभावित होंगे। संतान के साथ समय व्यतीत होगा जो सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा।
मीनः पारिवारिक कलह के कारण तनाव में रहेंगे। बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव हे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। बिना विचार किए कोई काम न करें।
Updated on:
25 Mar 2023 04:29 pm
Published on:
25 Mar 2023 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
