7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवंबर का महीना इन राशि वाले नेताओं के लिए दे रहा शुभ संकेत, बन रहे विशेष संयोग

November Horoscope: ज्योतिष के अनुसार नवंबर 2023 बेहद खास है। इस महीने शुक्र, शनि आदि ग्रह कुल सात बार राशि और चाल में परिवर्तन करेंगे, जिसका सभी 12 राशियों के लोगों के भाग्य पर सकारात्मक नकारात्मक असर पड़ेगा। इस बीच राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना राज्य में सत्ता का संग्राम छिड़ा रहेगा, जिस पर ग्रह अपना अपना असर डालेंगे। आइये जानते हैं किन राशि के लोगों और नेताओं के लिए नवंबर शुभ फल देने वाला है।

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Nov 02, 2023

november_rashifal_1.jpg

नवंबर का राशिफल नेताओं के लिए दे रहा क्या संकेत, जानिए यहां

मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो नवंबर आपको शुभ फल देने वाला है। इस समय आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कोई नया अनुबंध आपको मिल सकता है। इस महीने आपका दांपत्य जीवन सुखमय रङेगा। यदि अविवाहित हैं तो वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। नव दंपती के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। हालांकि इस महीने अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। इस महीने आप यात्रा में सावधान रहें। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। नवंबर के मध्य में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।


वृषभ राशि
आपकी राशि वृषभ है तो यह महीना आपके लिए अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा। यह महीना विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। हालांकि प्रेम संबंधी मामलों में आप उदासीन रहेंगे, लेकिन प्रेम विवाह के लिए पहले से सोच रहे हैं तो बात आगे बढ़ाने का सही समय है। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। इस महीने अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।


मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है तो आपको इस महीने सफलताएं तो मिलेंगी। लेकिन पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति से भी जूझना पड़ सकता है। इस समय आपको मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। हालांकि जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। यह समय मिथुन राशि वालों के लिए मकान या वाहन खरीदने के लिए उचित है। इस समय आप अपनी सकारात्मक सोच से खराब परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। संतान के दायित्वों की पूर्ति करेंगे। नये दंपती के लिए इस समय संतान प्राप्ति का योग हैं।


कर्क राशि
आपकी राशि कर्क है तो इस महीने आप उत्साह से भरे रहेंगे। आप इस महीने अपनी योजनाओं को गोपनीय रख कर काम करें सफलता मिलेगी। इस महीने कर्क राशि वालों को सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामले को कोर्ट के बाहर सुलझाने में ही भलाई है। तीसरे सप्ताह से विपरीत परिस्थितियों से भी छुटकारा मिल जाएगा। हालांकि इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी मामले हल होंगे।


सिंह राशि
नवंबर का महीना सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इस महीने आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी, सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो यह समय आपके लिए मुफीद है। इस समय सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए भी समय लाभदायक है। धर्म-आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। सिंह राशि वालों को नवंबर में सामाजिक पद प्रतिष्ठा मिलेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो सकारात्मक फल मिलेंगे।


कन्या राशि
आपकी राशि कन्या है तो इस माह आपको हर कार्य और निर्णय सोच समझकर करना होगा। इस समय आप जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। इस समय स्वास्थ्य के लिहाज से सतर्क रहें, वर्ना हृदय विकार और खून से संबंधित विकार हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। इस समय वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। साझा व्यापार करने से परहेज करें। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो यह समय आपके अनुकूल है।


तुला राशि
आपकी राशि तुला है तो नवंबर में आपको कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम मिलेंगे। इसस समय आपको शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। इस समय आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगति होगी। तुला राशि के लोग प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो उसके भी स्थिति अनुकूल है। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर अच्छा है।


वृश्चिक राशि
आपकी राशि वृश्चिक है तो यह महीना आपको अच्छी सफलता दिलाएगा। हालांकि अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। हालांकि निजी जीवन में प्रगति होगी। हालांकि सफलता दर सफलता हासिल करने के बावजूद खालीपन महसूस करेंगे और कलह से भी जूझना पड़ेगा। इस समय गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। चुनाव सहित किसी भी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता की उम्मीद।


धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए पूरा महीना ही शुभ फल देने वाला है। यह समय धनु राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा काम करना हो या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो इस समय करें। परिवार में बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। आला अधिकारियों से भी जो मनचाहा काम करा लेंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। इस समय यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।


मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए नवंबर नई-नई चुनौतियां पेश करेगा लेकिन सब पर विजय मिलेगी। इसलिए यह समय मकर राशि वालों के लिए कुछ नया कर दिखाने का है। नवंबर में आपको रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष इस महीने मजबूत होगा। काफी दिनों से फंसे धन के भी वापस मिलने की संभावना है। अपने साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी मामले भी हल होंगे। वाहन क्रय करना चाह रहे हों तो समय आपके पक्ष में है।


कुंभ राशि
आपकी राशि कुंभ है तो नवंबर में आपको अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अपने सौम्य स्वभाव के बल पर आप कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की साजिश रच सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नई सर्विस या किसी दूसरे देश के वीजा आदि के लिए आवेदन करना हो तो इस दृष्टि से यह समय अच्छा है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कार्य जब तक पूरा न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।


मीन राशि
आपकी राशि मीन है तो इस महीने सफलता मिलेगी, लेकिन मानसिक अशांति भी रहेगी। इस समय आपको स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी साजिश का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। काफी दिनों का दिया गया धन वापस मिल सकता है। मीन राशि के विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। वहीं ट्रेडिंग से जुड़े हैं तो उम्मीद के मुताबिक सफलता मिलेगी। किसी भी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी समय अच्छा है।