
Ank Jyotish 15 September 2022: अंक ज्योतिष अनुसार 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज गुरुवार का दिन
Numerology Prediction for September 15 2022: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तारीख का योग मूलांक कहलाता है। वहीं अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी बातों के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा…
मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
आज अपने काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में मिठास पैदा होगी। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे। आर्थिक आने की संभावना है। विद्यार्थियों को सफलता कीजिए और मेहनत करने की जरूरत है।
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
परिवार में सुख-शांति और प्रेम बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वाहन संभलकर चलाएं। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपसे संतुष्ट रहेंगे।
मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में तनाव के कारण आपका मन भी अशांत रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापारियों को लाभ होगा। निजी रिश्तों में हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें।
मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 14 और 24)
आज का दिन नए अवसरों से भरपूर होगा। उत्साहित रहेंगे। अपने संपर्क बढ़ाने के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
कला और तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज का दिन मौज-मस्ती में बिताएंगे। निर्णय क्षमता का विकास होगा।
मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
आज काम की व्यस्तता से थकान महसूस हो सकती है। भाग-दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन काम को बैलेंस करने की कोशिश करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
आज यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन लाभ की संभावना पर्याप्त नहीं है। काम को पूरा करने का तनाव रहेगा। वित्तीय कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: राशिफल 15 सितंबर 2022: इन लोगों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
Published on:
14 Sept 2022 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
