5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथ की एक उंगली बताती है, कब बदलेगी किस्मत, कब होगी पैसों की बारिश

हथेली में अंगूठे के बाद जो उंगली आती है उसे तर्जनी उंगली कहते हैं जिसे हस्तरेखा विज्ञान में गुरु की उंगली भी कहते हैं, इस उंगली से व्यक्ति गुरु ग्रह की स्थिति को जान सकता है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

siddharth tripathi

•

Updated: 20 Sep 2016, 3:45 PM IST

Palm Reading and the Index Finger

Palm Reading and the Index Finger

नई दिल्ली। हथेली में अंगूठे के बाद जो उंगली आती है उसे तर्जनी उंगली कहते हैं जिसे हस्तरेखा विज्ञान में गुरु की उंगली भी कहते हैं। इस उंगली से व्यक्ति गुरु ग्रह की स्थिति को जान सकता है। गुरु की इस उंगली की बनावट से व्यक्ति के धन, भाग्य, मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा को भी जाना जाता है तो आइए देखें आपकी यह उंगली क्या कहती है।
हस्तरेखा विज्ञान कहता है कि तर्जनी उंगली की लंबाई अगर मध्यमा से अधिक है तो व्यक्ति भाग्यशाली हैं। ऐसे व्यक्ति मान-सम्मान और पद प्रति‌ष्ठा प्राप्त करते हैं। इनकी आर्थि‌क स्थिति भी अच्छी होती है।

Palm Reading and the Index Finger
























जि‌नकी तर्जनी उंगली अनामिका उंगली के बराबर रहती है वह वफादार और कर्तव्यन‌िष्ठ होते हैं। यह दूसरों की मदद करने के ल‌िए हमेशा तैयार रहते हैं। यह जिन कार्यों से जुड़े होते हैं उसमें कार्यकुशलता हासिल करते हैं। इनका यही स्वभाव इन्हें जीवन में सफल बनाता है।

Palm Reading and the Index Finger






















तर्जनी उंगली जिनकी अनामिका से छोटी होती है वह निराशवादी होते हैं। इनके अंदर ईष्र्या की भावना रहती है और यह किसी भी प्रकार से अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ेः हाथ के गुरु पर्वत से पता चलता है आप किस पोस्ट पर काम करेंगे, कैसा होगा घर-परिवार

ये भी पढ़ेः हाथ की सबसे छोटी अंगुली से पता चल जाते हैं आपके बड़े से बड़े सीक्रेट भी



Palm Reading and the Index Finger






















तर्जनी उंगली का झुकाव अंगूठे की ओर होना दर्शाता है कि व्यक्ति बहुत अधिक महत्वाकांक्षी और दृढ़ इच्छा वाला है। ऐसे व्यक्ति जो ठान लेते हैं वह पूरा करके रहते हैं। इसलिए इन्हें जीवन में वह हर चीज हासिल होती है जिसकी यह चाहत करते हैं।

ये भी पढ़ेः अभी आपके मन में क्या है, ये भी पता चलता है हाथ की इस रेखा से

ये भी पढ़ेः हाथ की इन रेखाओं से पता चलता है, क्या लिखा है आपके भाग्य में



Palm Reading and the Index Finger






















जिनकी हथेली में तर्जनी उंगली मध्यमा की ओर झुकी होती है वह कमजोर मानस‌िकता वाले व्यक्ति होते हैं। इनमें साहस की कमी होती है यह इनकी असफलता का बड़ा कारण होता है।

Palm Reading and the Index Finger