
वृषभ राशि पर राहु प्रभाव
Rahu In Vrishabh Rashi: नया साल आने वाला है इस समय ग्रहों की चाल से किसका फायदा और किसका नुकसान हो सकता है, इसके आकलन में ज्योतिषी जुटे हैं। इस बीच 2023 में राहु किस राशि पर कुदृष्टि लगाए है, इसका भी आकलन किया जा रहा है। इसमें ज्योतिषियों का कहना है कि राहु अक्टूबर 2023 तक मेष राशि में है। इसके बाद वक्री अवस्था में मीन राशि में गोचर होगा। राहु की ऐसी चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए सेहत संबंधी परेशानियां खड़ी कर सकती है। इसके अलावा क्या दिक्कत आ सकती हैं आइये जानते हैं ज्योतिषियों की बातें।
धन पर राहु की कुदृष्टि ः राहु की बुरी नजर इस साल वृषभ राशि के जातक पर है। इससे इस साल इस राशि के जातक के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस साल धन हानि की आशंका है, चोरी आदि का खतरा है। इसलिए अलर्ट रहें। इसके अलावा पैसा उधार दिया तो वापस पाने में बहुत कठिनाई आने वाली है। इसलिए लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है।
करियर और व्यवसाय पर बुरी नजरः इस साल वृषभ राशि के जातकों पर राहु भारी है। इस साल इस राशि के जातक से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। प्रमोशन में दिक्कत आ सकती है, जो लोग नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं उनको मुश्किल से अवसर मिलने की संभावना है। फरवरी से जुलाई के बीच अवसर बन सकते हैं।
पारिवारिक संबंधः राहु का दुष्प्रभाव विशेष रूप से पारिवारिक संबंधों पर पड़ने वाला है। इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में टकराव की स्थिति बन सकती है। इस साल विवाह से पहले पार्टनर को जांच लें। इस साल सेहत से संबंधित परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से घुटने की समस्या परेशान कर सकती है। छोटी मोटी दिक्कत को इग्नोर करने से मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसलिए इसमें लापरवाही न करें।
Updated on:
29 Dec 2022 03:23 pm
Published on:
29 Dec 2022 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
