
hateli me rajyog sign हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक आपकी हथेली में मौजूद आपकी रेखाएं या उन रेखाओं से मिलकर बने निशान आपके जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताते हैं। आपकी लाइफ कैसी रहेगी आपकी शिक्षा, शादी सभी के बारे में जाना जा सकता है। वहीं आपकी हथेली में मौजूद कई रेखाएं या उनसे बने निशान आपके धनवान होने, अचानक धनलाभ होने के योग बताते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा यहां आपको बता रहे हैं हथेली पर मौजूद उन निशानों के बारे में जो आपको धनवान बनाते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जाने क्या आपकी रेखाओं से बन रहे हैं ये विशेष निशान...
लक्ष्मी योग hateli me rajyog sign
शुक्रपर्वत पर कमल का चिह्न होना लक्ष्मी योग बनाता है। ऐसे योग वाले व्यक्ति न सिर्फ खुद धनवान होते हैं बल्कि इन लोगों के संपर्क में रहने वाला व्यक्ति भी धनवान बनता है। ऐसे लोगों को अपने भाग्य को देवीलक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए सद्कर्म करना चाहिए और देवी लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
महालक्ष्मी योग hateli me rajyog sign
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली पर तराजू का चिह्न बहुत शुभ माना जाता है। यही वो चिह्न है जो महालक्ष्मी योग का प्रतीक है। जिस व्यक्ति की हथेली में यह चिह्न पाया जाता है, उसका भाग्य हमेशा उसका साथ देता है और महालक्ष्मी की कृपा हमेशा उस पर बनी रहती है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। वह अपनी मेहनत से हर मुकाम पाता है।
भाग्यलक्ष्मी योग hateli me rajyog sign
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली पर भाग्य रेखा सूर्य पर्वत पर आकर रुक जाए, तो यह भाग्यलक्ष्मी योग बनाता है। ऐसे लोगों को राजयोग का सुख मिलता है। इनके पास भौतिक सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है। अपने कार्यों और कर्मों के आधार पर ये लोग समाज में सम्मानित भी होते हैं। ऐसे लोग अपने साथ ही परिवार की अन्य जरूरतों को भी पूरा करते हैं।
राजलक्ष्मी योग hateli me rajyog sign
हथेली में शुक्र, गुरु, सूर्य, बुध और चंद्र पर्वत ऊंचा हो तो यह राजलक्ष्मी योग का संकेत है। ऐसे व्यक्ति की आय लाखों-करोड़ों में होती है। साथ ही कारोबार में लगातार विस्तार होता रहता है। ऐसे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। वह विदेश में भी बिजनेस करता है। इसलिए इन लोगों को हमेशा मां लक्ष्मी की पूजा करते रहना चाहिए और दान जरूर करना चाहिए।
विपुल धन लक्ष्मी योग hateli me rajyog sign
हथेली में बुध पर्वत और शनि पर्वत ऊंचा हो और इनके बीच एक गोल रेखा हो, तो यही विपुल धन लक्ष्मी योग है। इस योग से संपन्न व्यक्ति खूब धन अर्जित करता है। ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान और ज्ञान का धनी होता है। ऐसे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद बना रहता है।
धनपति योग hateli me rajyog sign
अगर आपकी हथेली पर दिखाई देने वाली जीवन रेखा भाग्य रेखा से दूर है तो, इस तरह धनपति योग बनता है। जिस व्यक्ति की हथेली पर यह दोनों रेखाएं दूर होती हैं, वह भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति के लिए चारों तरफ से धन का आगमन होता है। ऐसा व्यक्ति शून्य से शुरुआत करता है और धीरे-धीरे अपार धन संपदा का मालिक बनता है। ऐसा व्यक्ति काफी प्रतिष्ठित और गुणवान होता है।
Updated on:
07 Feb 2023 03:48 pm
Published on:
07 Feb 2023 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
