scriptValentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे पर जानें अपनी लव लाइफ के बारे में, जानें किसे मिलने वाला है मनचाहा प्यार | Valentine's Day 2023 Horoscope, Know Who will get real love | Patrika News
राशिफल

Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे पर जानें अपनी लव लाइफ के बारे में, जानें किसे मिलने वाला है मनचाहा प्यार

Valentine’s Day 2023 Horoscope पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट और न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता बता रही हैं इस वैलेंटाइन डे पर ऐसी कौन सी राशियां हैं, जिन्हें उनका मनचाहा पार्टनर मिलने वाला है…

Feb 06, 2023 / 02:41 pm

Sanjana Kumar

valetines_day_horoscope.jpg

 

Valentine’s Day 2023 Horoscope प्रेम का प्रतीक पर्व वैलेंटाइन डे 14 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। लव पार्टनर्स के लिए खास यह दिन लोग अपने पार्टनर के साथ ही बिताना पसंद करते हैं या फिर प्रपोज भी इसी दिन करते हैं। प्रेम के प्रतीक इस दिन को लेकर ज्योतिष की भाषा में बात करें, तो बुध और शुक्र को प्रेम का कारक माना जाता है। ऐसे में यदि इन ग्रहों की स्थिति अनुकूल रही, तो लव लाइफ में खुशियां ही खुशियां आती हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट और न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता बता रही हैं इस वैलेंटाइन डे पर ऐसी कौन सी राशियां हैं, जिन्हें उनका मनचाहा पार्टनर मिलने वाला है…

मेष राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
मेष राशि वाले लोग सभी बेहतर चीजों को पसंद करते हैं। इनकी राशि में शुक्र और मंगल अच्छी तरह से बैठे हैं। इसीलिए प्यार और जुनून लाते हैं। यह साल इस राशि वाले लोगों के लिए आश्चर्य से भरा रहेगा। यह एक ऐसा वर्ष भी है, जब आपकी महत्वाकांक्षाएं आपके निजी जीवन में दखल कर सकती हैं। ऐसे में आपका पार्टनर खुद को इग्नोर महसूस कर सकता है। हो सकता है कि वह किसी और का ध्यान पाने की कोशिश कर सकता है।

वृषभ राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
इस राशि वाले लोगों के लिए यह साल बेहतरीन रहने वाला है। शुक्र हर पल इन प्रेमियों खास बना रहा है। हालांकि शनि की चाल के कारण इन्हें साथी की पसंद को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस साल आप विवाह बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि कुछ छोटी-मोटी रुकावटें इस दौरान आ सकती हैं। लेकिन यदि आप यह फैसला लेते हैं हैं कि प्रेम फिर से नहीं हो सकता है तो, कुछ अप्रत्याशित भी हो सकता है। आपके प्रेम जीवन के लिए अप्रैल, मई और अक्टूबर सबसे रोमांचक महीने रहने वाले हैं। साथी के साथ प्रतिबद्धता और खुशियां मनाने से आपको काफी सुकून वाला समय मिलने वाला है।

मिथुन राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
आप किसी के साथ बने रहने का फैसला तो कर सकते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप उस व्यक्तिके साथ हों, जिसे आप साल की शुरुआत में डेट कर रहे थे। इसलिए आप उसका बीता समय और खतरे की बातें देखने से बिल्कुल भी न डरें। अप्रैल और वर्ष का उत्तरार्ध प्रेम और रोमांस के लिए आपके लिए बेहतरीन समय होगा।

कर्क राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
इस राशि के लोगों को इस वर्ष कई समारोह में आने जाने के अवसर मिलेंगे। अनजान जगह पर प्यार की तलाश पूरी हो सकती है। इस वर्ष आपका साथी आपका शिक्षक बन सकता है और कपल्स थैरेपी आपके रिश्ते को सही दशा-दिशा दे सकती है। 2023 में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है।

सिंह राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
आपको दिल से जुड़ी परेशानी शुरू हो सकती है। यह आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। आपकी प्राथमिकताओं में प्रेम सबसे ऊपर है। इस बात की भी संभावना है कि आप पुराने रिश्ते को लेकर कुछ गंभीर हो जाएं। प्रेम से भरे हाव-भाव आपको सुदूर स्थानों पर ले जा सकते हैं। कन्या राशि में चंद्रोदय के कारण आप अपना संवेदनशील पक्ष भी दिखाएंगे।

कन्या राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
मई से रोमांस के बीच समय गुजरेगा। कुछ कन्या राशि वाले नए प्यार को अपनाने के लिए भी तैयार हो सकते हैं। आपके प्रेम में दीवानापन नजर आएगा। लेकिन आपको सावधान रहना चाहिए, अपने रिश्ते में जिन चीजों की आपको वास्तव में जरूरत नहीं है, उन पर फिजूल खर्च करने से बचें।

 

तुला राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
प्रेम और रिश्तों पर बृहस्पति का नियंत्रण रहेगा। इसलिए 2023 में आप किसी खास व्यक्ति से मिलेंगे, यदि मिल चुके हैं तो आपकी शादी के योग बन रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों के लिए यह समय संबंधों में परिवर्तन भी ला सकता है। संभावना है कि नवंबर में आप सच्चे प्यार को पाने के लिए अपने पुराने वादों को छोड़कर आगे बढ़ें।

वृश्चिक राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
आप जिन लोगों के साथ काम को लेकर जुड़े हुए हैं, लेकिन वे जब आपके जीवन में आते हैं तो एक न खत्म होने वाला आकर्षण पैदा करते हैं। ये आकर्षण आपको कम समयके लिए लेकिन भावुक रिश्तों के साथ-साथ उन लोगों के साथ भी जोड़ेगा जो भावनात्मक रूप से जुड़े नहीं हैं। इस वर्ष आपकी प्रेम कहानी नई ऊंचाइयां छुएगी। नई शुरुआत का नया एक साल आपके आगे आ चुका है। सितंबर का महीन आपको एक नए रिश्ते में बांधेगा।

धनु राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
कुछ लोगों के लिए प्रेम प्रतिबद्धता के साथ आ रहा है और इस रिश्ते के लिए यहं एक महत्वपूर्ण समय है। मार्च के अंत में साथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आपका साथी आपसे उम्र में बड़ा हो सकता है और संभवत: वह मकर या मीन राशि से हो सकता है। आपके अपने इस पार्टनर के साथ जीवन भर सााि की उम्मीद भी कर सकते हैं।

मकर राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
इस राशि के लोगों के लिए इस वर्ष सच्चा प्यार पाना पहली प्राथमिकता रहेगी। कुछ लोगों के लिए इस वर्ष में दिल न मिलने के कारण रिश्ता टूट भी सकता है। इस साल नए साथी से मिलने या डेट पर जाने का सबसे अच्छा समय आपके लिए मई से जून के बीच का रहेगा। वहीं यह भी संभावना है कि जब अप्रैल या नवंबर में रोमांस में ठोकर लगने के बाद आपका साथी लंबे रिश्ते के लिए यानी जीवन भर साथ रहने का वादा कर ले।

कुंभ राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
इस राशि के लोग वर्ष की शुरुआत नए रिश्तों या एक साथ आगे बढऩे से करेंगे। कुछ लोग एक नए रोमांटिक रिश्ते में ठोकर खा सकते हैं। शादी के बंधन में बंधने के लिए जून सबसे अच्छा महीना है। अगस्त में प्रेम से दूर होने के योग बन रहे हैं। आपके लिए यह लंबे समय से खोए हुए प्यार को पाने, शादी करने या अपने वादों को फिर से नया करने का भी समय है। आपका पूर्व-साथी आपके जीवन में वापस आ सकता है और संभव है कि अगस्त में पूर्णिमा के आसपास आप फिर से इस रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करते हुए आगे बढ़ें।

मीन राशि Valentine’s Day 2023 Horoscope
इस राशि के लोग खुद पर काबू करना जाते हैं। वे आप ताकतवर हैं, नियंत्रण में हैं और निश्चित रूप से यह फैसला लेने में भी सक्षम हैं कि कोई आपके प्रेम के लायक है या नहीं। इसके बावजूद सामने आने वाले रोमांस के नए अवसरों पर आपको सावधान रहना चाहिए। फरवरी में आपको नया साथी मिल सकता है। लेकिन नवंबर आपके लिए यह तय करने का वक्त होगा कि आप उस रिश्ते को लेकर भविष्य में आगे बढऩा चाहते हैं या नहीं?

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे पर जानें अपनी लव लाइफ के बारे में, जानें किसे मिलने वाला है मनचाहा प्यार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो