राशिफल 2020 ( Rashifal 2020 ) के अनुसार क्या कहती है सितारों की चाल? क्या आपको मिलेगी सफलता या अभी करना होगा इंतजार। यह सब कुछ जानने के लिए पढ़ें पंडित अमर अभिमन्यु डब्बावाला की भविष्यवाणी 2020 ...
वर्ष 2020 का आरंभ बुधवार से होगा। साथ ही 01/01/2020 का मूलांक 6 आता है। जिसका स्वामी अंक शास्त्रीय गणना में शुक्र को बताया गया है। वर्ष 2020 का कुलांक 4 आता है। जिस पर हर्षल का प्रभाव रहेगा।
भारतीय ज्योतिष शास्त्र से देखें तो आंग्ल वर्ष 2020 का आरंभ कन्या लगन में हो रहा है। जिसका स्वामी बुध है। तीनों स्थितियों पर दृष्टि डालें तो वर्ष 2020 क्रमशः बुध, शुक्र, हर्षल से सम्बन्धित रहेगा। जिसकी प्रकृति के अनुसार संचार क्रान्ति का नया सूत्रपात होगा।
धर्म, अध्यात्म तथा प्रागैतिहासिक कालीन सिद्धांत शैली का अनुसरण जन मानस तथा समाज में दिखाई देगा। खगोलीय गणना से देखें तो बुध, शुक्र, हर्षल का आकृति चक्र अंतरिक्ष विज्ञान में नई-नई संभावनाएं तलाशते हुए रहस्यों को खोजने वाला साबित होगा।
सामाजिक वृष्टिकोण से आम आदमी की आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी। राजनीतिक दृष्टिकोण से संवैधानिक संशोधनों का दौर रहेगा। न्याय प्रणाली में कई परिवर्तन होंगे। व्यापार तथा व्यवसाय में विदेशी हस्तक्षेप घटेगा। स्वदेशी शोध, शिक्षा प्रणाली, अंतरिक्ष अनुसंधान, संचार साधन, यंत्र विज्ञान, आदि से जुड़े क्षेत्रों में प्रगति होगी।
ये भी पढ़ें...