scriptआज भगवान विष्णु की कृपा से इन्हें मिलेगी मनचाही कार्य सिद्धि | rashifal video of 4 june 2020 Thursday aaj ka horoscope video | Patrika News

आज भगवान विष्णु की कृपा से इन्हें मिलेगी मनचाही कार्य सिद्धि

locationभोपालPublished: Jun 03, 2020 06:58:04 pm

आज गुरुवार का दिन है…

video rashifal

video rashifal

आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि ( 06:06 AM तक ) ( चतुर्दशी – 03:15 AM, जून 05 तक) व दिन गुरुवार का है। इस दिन विशाखा नक्षत्र ( 06:37 PM तक – अनुराधा ) रहेगा।

आज का राशिफल : 04 June 2020 Aaj ka Rashifal

1. मेष राशि: कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। शाम के समय यात्रा न करें।

2. वृषभ राशि: समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचे। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें।

3. मिथुन राशि: समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

4. कर्क राशि: शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा,आश्वासन प्राप्त होंगे। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शुभ कार्यों में खर्चा होगा।

5. सिंह राशि: दिन की शुरुआत व्यस्तता से भरी रहेगी। कारोबार में सफलता के बीच भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।

6. कन्या राशि: धन लाभ के लिए किये गए प्रयास सफल होंगे। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम होने के साथ ही आध्यात्मिक तरक्की होगी।

7. तुला राशि: कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

8. वृश्चिक राशि: काम बहुत है, ऐसे में आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। कोई नया काम शुरू न करें। धैर्य के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

9. धनु राशि: महत्व के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए, स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। बड़ो का आदर करे। वाहन खरीदने के मन के बीच संतान सुख संभव है।

10. मकर राशि: शुभ कायों में व्यय के बीच लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। लेकिन शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे।
11. कुम्भ राशि: शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढेगी। यात्रा सफल रहेगी।

12. मीन राशि: समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहे। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो