scriptMasik Rashifal (01 जून से 30 जून 2021): धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना | Sagittarius Monthly Horoscope between 01 june to 30 june 2021 | Patrika News

Masik Rashifal (01 जून से 30 जून 2021): धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

locationभोपालPublished: Jun 01, 2021 12:48:02 pm

जानें इस महीने ग्रहों का इशारा…

Sagittarius Monthly Horoscope june 2021

Dhanu Masik Rashifal june 2021

आपकी जिंदगी का हर दिन जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह और हर माह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस जून के महीने मे (01 to 30 june 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय धनु राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं…


धनु मासिक राशिफल (Dhanu Masik Rashifal)…

यह माह आपके लिए कुछ मामले में अच्छा तो कुछ में सामान्य रहने संभावना है। व्यापार में इस समय नई योजनाओं पर काम करने से सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा को इस समय प्रमोशन की संभावना है। लेकिन अधिकारियों से व्यवहार बना कर रखना होगा। इस समय आपको शत्रुओं से भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुल मिलाकर व्यवसाय व नौकरी करने वाले दोनों के लिए ये समय काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं स्वास्थ्य के मामले में आपको सेहत को लेकर अत्यंत सतर्क रहना होगा। इस माह आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।

माह की शुरुआत शानदार रहने की उम्मीद के बीच आय के मामले में थोड़ा सामान्य रहेगा। इसे ठीक करने के लिए आपको अपनी क्षमताओं को बढ़ाना होगा। इसके अलावा इस समय खर्चे में भी इजाफा संभव है।
बिजनेस में लाभ की उम्मीद के बीच स्वास्थ्य कष्ट संभव है।

जून के मध्य में कठिन परिश्रम ही आपको विजेता बना सकेगा। वहीं माता की सेहत का भी इस समय विशेष ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अभी संयम रखना होगा। इस समय प्रेमियों के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है। वहीं विवाहित जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने के साथ ही थोड़ी-बहुत तकरार के बीच एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी।

जून के उत्तरार्ध में आप जिन कार्यों के लिए आगे बढ़ चुके हैं, उनसे पीछे नहीं आएंगे। ऐेसे में आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाने का काम करेगी। इस समय उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

इसके अलावा इस समय आप अपने प्रियतम से विवाह की पेशकश कर सकते हैं, जहां आपको सफलता मिलने की भी संभावना है। इस समय आपके अपने भाई-बहनों भाई-बहनों संबंध भी बेहतर रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो