
साप्ताहिक राशिफल 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2024
करियर और आर्थिक जीवन: 7 अप्रैल से 13 अप्रैल के सप्ताह में जॉब में काम की अधिकता के बावजूद मेष राशि वाले अच्छे मूड में रहेंगे। संपत्ति में निवेश लाभदायक रहेगा। अपने लक्ष्य को लेकर समर्पित रहेंगे। कल से शुरू हो रहे सप्ताह में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी अच्छा परिणाम पा सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में आपकी निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। मंगलवार के बाद के दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रहेगी। नया काम शुरू करने में कुछ बाधाएं आएंगी। अपने बजट का ध्यान रखते हुए ही काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से अपमान हो सकता है। पुराने मुद्दे दोबारा उभर के सामने आ सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः यात्रा का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। इस सप्ताह आप चर्चा से उलझे मामलों को सुलझा सकते हैं। आपको लोगों की मदद करने से लाभ होगा। इस सप्ताह आप परिवार को काफी समय देंगे। बुधवार को परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है। रविवार और सोमवार का दिन काफी नकारात्मक रहेगा।
सेहतः खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। प्रतिदिन दुर्गा जी को गुड़हल के पुष्प अर्पित करें। इसके अलावा ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप कर मां दुर्गा की पूजा करें।
करियर और आर्थिक जीवनः रविवार से शुरू हो रहे सप्ताह में वृषभ राशि वालों के व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। बुद्धिमान मित्रों की संगत वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी मदद करेंगे। आय बढ़ने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रविवार, शुक्रवार और शनिवार शुभ दिन रहेंगे। जोखिम भरे निवेश से बचें वर्ना आर्थिक नुकसान हो सकता है।
पारिवारिक जीवनः 7 अप्रैल से 13 अप्रैल के सप्ताह में वृषभ राशि वाले लवर्स के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस सप्ताह आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन के नए अनुभवों को सीखने का प्रयास करना अच्छा रहेगा। परोपकार में आप विशेष रूचि लेंगे। परिवार में सौहार्द्र रहेगा। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। आपका शंकालु स्वभाव समस्याएं खड़ी कर सकता है। कुछ नजदीकी लोग आपसे दूर जा सकते हैं। नकारात्मक विचारों वाले लोग आपको गलत सलाह देने का प्रयास करेंगे। अपनी बुरी आदतों को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। सप्ताह के बीच का समय आपके लिए शुभ नहीं है। आडंबर और दिखावे से जितना दूर रहेंगे, उतना ही अच्छा है। आपको अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिए।
सेहतः शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। देवी अथर्वशीर्ष का पाठ लाभकारी होगा।
करियर और आर्थिक जीवनः अप्रैल के नए सप्ताह में संतान की शिक्षा और करियर में सफलता से मन हर्षित होगा। अचल संपत्ति की खरीद फरोख्त से बड़ा धन लाभ होगा। व्यवसाय में अतिरिक्त आय बढ़ने से सफलता मिलेगी। विरोधी आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व के सामने नतमस्तक रहेंगे। गुरुवार तक का समय काफी शुभ है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में परेशानी झेलनी पड़ेगी।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिजनों के मन में स्वयं के प्रति सम्मान बढ़ाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह आप अपने परिवार को काफी समय देंगे। घर में दूर के रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। बड़े भाई-बहनों से सलाह लेना लाभकारी होगा। झूठ बोलने से मान हानि हो सकती है। धैर्य और सहनशीलता बनाए रखें। गुरुवार के बाद का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के प्रति अभद्र व्यवहार न करें। भावनाओं में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। शनिवार को पिता के साथ झगड़ा होने की आशंका है।
सेहतः नाक, कान और गले संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। बदलते मौसम से बचाव करें। सोमवार को शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करें और शिव जी के मंदिर के बाहर चौमुखी दीपक जलाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः 7 से 13 अप्रैल के सप्ताह में कर्क राशि वालों के लिए भविष्य को लेकर योजना बनाने का अच्छा समय है। इस समय जो लक्ष्य चाहेंगे आप वह प्राप्त कर लेंगे। अपने काम को काफी प्रोफेशनल तरीके से करेंगे। यात्रा बेहद लाभदायक सिद्ध होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोग आय के वैकल्पिक स्रोतों पर काम कर सकते हैं। विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश लेने का विचार करेंगे। बुधवार को वक्री बुध के कारण जॉब में बदलाव की भी संभावना बन रही है। दूसरों की आर्थिक मदद के कारण आपका बजट भी गड़बड़ा सकता है। बुधवार और शुक्रवार का दिन विशेष शुभ है।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह आपके नए मित्र बन सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेमी जोड़ों के बीच विश्वास की कमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में संयम रखें। इर्ष्यालु लोग आपको गलत सलाह देंगे। परिजनों के छिटपुट विरोध का भी सामना करना पड़ेगा। बच्चों का व्यवहार शर्मिंदा कर सकता है।
सेहतः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार व्यसन और खानपान में गड़बड़ी के कारण आंतों के रोग हो सकते हैं। इसलिए संयमित होकर भोजन करना चाहिए। देवी कवच का प्रतिदिन पाठ समस्याओं से बचाएगा।
करियर और आर्थिक जीवनः नए सप्ताह में सिंह राशि वालों को पदोन्नति मिल सकती है। इस सप्ताह आप आर्थिक समस्याओं का हल निकाल लेंगे। सप्ताह का मध्य समय शुभ रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव कर सकते हैं, जिसका लाभ भी आपको मिलेगा। आप अपने कौशल विकास पर भी काफी ध्यान दे सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दो दिन काफी शुभ रहेंगे। जिम्मेदारी बढ़ने से तनाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। यदि यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अपने सामान का ध्यान रखना चाहिए। नए व्यापार की योजना के बारे में ज्यादा लोगों से चर्चा न करें। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपको नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास कर सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ नहीं है। हालांकि मित्र मदद करेंगे। इस समय आप ऐसे लोगों की पहचान करने में सफल होंगे जो आपको धोखा दे सकते हैं। दांपत्य संबंधों को पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं। रविवार और सोमवार का दिन शुभ नहीं है।
सेहतः हृदय रोगियों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन शिव जी को काले तिल मिश्रित जल से अभिषेक करें। इस सप्ताह दुर्गा चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 अप्रैल के अनुसार सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा परिणाम पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ है। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे, जिसकी जिम्मेदारी आप अच्छी तरह से निभाएंगे। विदेश यात्रा से लाभ मिलेगा। आपको जॉब में बोनस मिल सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचना होगा। आपको अपने मान-सम्मान की चिंता रहेगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आलस्य से आपको बचना चाहिए वर्ना जॉब में अपेक्षानुसार परिणाम पाने में दिक्कत होगी। जिद्दी स्वभाव के कारण अधिकारी वर्ग के साथ तनाव पूर्ण संबंध हो सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः इस हफ्ते जीवनसाथी को आप उपहार दे सकते हैं। रूके हुए काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है।
सेहतः बुधवार को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। गुरुवार को जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता होगी। प्रतिदिन दुर्गा जी के सामने घी का दीपक जलाकर देवी सूक्तम् का पाठ करें।
Updated on:
07 Apr 2024 12:36 pm
Published on:
06 Apr 2024 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
