कल सावन का दूसरा मंगलवार है, यानी दूसरा मंगला गौरी व्रत है। इस दिन सावन महीने के इस मंगलवार का राशिफल संकेत करता है कि माता भवानी कुछ लोगों पर बेहद प्रसन्न हैं उनको लाभ होने वाला है। आज का राशिफल में आइये जानते हैं किसे क्या होने वाला है फायदा...
मेष राशिः मंगलवार राशिफल के अनुसार जीवन बहुत छोटा है, मेष राशि वाले समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले मंगलवार को सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ राशिः चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमानजी की सेवा से लाभ होगा।
मिथुन राशिः पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौजमस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं, लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।
कर्क राशिः समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
सिंह राशिः किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
कन्या राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएगी। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें।
तुला राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशिः कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें। इससे तत्काल लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। परमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।
धनु राशिः बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। आज के दिन धनु राशि वालों से अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।
मकर राशिः मंगलवार को ग्रह अनुकूल हैं। आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
कुंभ राशिः आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। मंगलवार को शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
मीन राशिः आज मंगला गौरी व्रत है, यानी तपस्या का दिन है तो ऐसा लगता है कि आपके लाइफ की तपस्या तेज हो रही है। इसलिए मंगलवार को आपकी लाइफ में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। उच्च पद मिलने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।