
आज का राशिफल 10 जुलाई 2023
मेष राशि: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज मेष राशि वालों की निजी समस्या का समाधान मित्रों के सहयोग से होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।
वृषभ राशिः लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। सोमवार का समय आपके लिए अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें, यात्रा संभव है।
मिथुन राशि: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको अनुकूल सफलता दिलाएगी। नौकरी में तबादले और पदोन्नति के योग हैं। सोमवार को विरोध होगा।
कर्क राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुासर जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों का दिन आज व्यस्त रहेगा। जीवन साथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्तता रहेगी।
कन्या राशिः आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें अन्यथा दिक्कते बढ़ सकती हैं। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रूखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।
तुला राशि : आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। सोमवार को समय का दुरुपयोग न करें।
वृश्चिक राशि : आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आप के प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।
धनु राशि : आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें, ये मजाक मुसीबत बन सकता है।
मकर राशि : अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें, प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।
कुंभ राशि : दिन की शुरुवात से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधारेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
मीन राशि: सावन का पहला सोमवार के राशिफल के अनुसार मीन राशि वालों के यश, मान-प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।
Updated on:
09 Jul 2023 04:07 pm
Published on:
09 Jul 2023 04:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
