
Shani-Surya and Budh Yuti after 30 Year Effects on these lucky zodiac signs: होली उत्सव की धूम हर तरफ दिखाई दे रही है। रंग पंचमी तक होली का यह पर्व मनाते लोग खुशियों में झूमते नजर आएंगे। होली की इस धूम के बीच पत्रिका.कॉम में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा दे रहे हैं एक ऐसी खुशखबरी जिसे सुनकर कुछ राशियों के लोग खुशी से उछल पड़ेंगे। दरअसल रंगों के इस त्योहार पर 30 साल बाद अपनी राशि कुंभ में विराजमान शनि देव सूर्य और बुध के साथ युति बना रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक होली पर प्रमुख ग्रहों की ऐसी स्थिति कुछ राशियों को लंबे समय तक लाभ देने वाली साबित होगी। इस लेख में जानें भाग्य का साथ पाने वाली आखिर कौन सी राशियों के लिए यह पूरा साल रहने वाला है भाग्यशाली या कहें कि इनकी किस्मत के सितारे बुलंदियों को छूने निकल पड़े हैं...
मिथुन राशि
शनि, सूर्य और बुध की युति के कारण मिथुन राशि वालों का व्यक्तित्व पूरे साल यानी अगली होली तक प्रभावी बना रहेगा। ये लोग श्रेष्ठ कार्यों को गति देने में सफल होंगे। इनका प्रबंधन प्रशासन पर भरोसा बढ़ेगा। साल भर इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को इस दौरान ज्यादा लाभ मिलेंगे। प्लानिंग से किए गए कार्यों में इन्हें सफलता मिलेगी। इनकी उपलब्धियों में वृद्धि होगी। ये साल भर निरंतर आगे बढ़ेंगे। इनकी योजनाएं आकार लेंगी। लेकिन इस दौरान आपको तीन बातों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। सहजता और सतर्कता से कार्य करते रहें। बड़ों का सान्निध्य बनाए रखें। इसके साथ ही इस दौरान अपने लक्ष्य पर फोकस रहते हुए कार्यों को अंजाम दें।
सिंह राशि
दान-पुण्य के कार्यों पर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी पेशा हैं तो सफलता के अवसर मिलेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। विपक्षियों आपके खिलाफ रणनीतियां बनाएंगे लेकिन वे नाकाम रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उत्तरार्ध में अवरोधों में तेजी से कमी आएगी। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। यात्राओं की संभावना बढ़ेगी। संबंधों को बल मिलेगा। आप इस दौरान आप संस्कार और परम्पराओं पर जोर देंगे। ज्यादा जोखिम लेने से बचें। वाणिज्यिक कार्यों में स्पष्टता लाएं। बिजनेस को लेकर प्रबंधन पर फोकस करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले इस दौरान बड़े लक्ष्यों पर फोकस रखेंगे। धार्मिक और मनोरंजक यात्राएं करेंगे। मन की बात कहने में सहज महसूस करेंगे। अध्ययन-अध्यापन में इस दौरान आपकी रुचि बढ़ेगी। समय उत्तरोत्तर संवरेगा। इस समय में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। रोग, बीमारियां परेशान नहीं करेंगी। नौकरी पेशा हैं तो आपका प्रदर्शन सुधरेगा। सेवाक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि मिल सकती है। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। विपक्ष शांत होगा। इस अवधि में लंबित कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।
धनु राशि
आपके साहस पराक्रम और संपर्क बेहतर बने रहेंगे। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। मित्रों के साथ अच्छे पल बिताएंगे। इस दौरान पढ़ाई-लिखाई करने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके नए प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे। घर में सुख बना रहेगा। संसाधनों में वृद्धि के योग बनेंगे। भावुकता और अति उत्साह पर नियंत्रण बनाए रखें। अनुशासन का भी जरूर ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में धैर्य बनाकर रखें। बड़ों की सलाह पर ध्यान दें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे।
Updated on:
09 Mar 2023 02:20 pm
Published on:
09 Mar 2023 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
