
आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2023
मेष राशि
आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे, अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।
वृषभ राशि
विदेश जाने के योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
मिथुन राशि
राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायक रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह न करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।
कर्क राशि
संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रूचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।
सिंह राशि
नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
कन्या राशि
मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक समय है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे।
तुला राशि
विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने रूके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदेही के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
धनु राशि
जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रूके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।
मकर राशि
राजनीति में संभल कर निर्णय लें, आप की एक गलती करियर खत्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।
कुंभ राशि
दिन उत्तम रहेगा, मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।
मीन राशि
दिन खुशनुमा रहेगा, अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
Updated on:
28 Oct 2023 01:19 pm
Published on:
28 Oct 2023 01:18 pm
