25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shanivar Rashifal: मेष, वृश्चिक, कर्क और मकर राशि के लोगों को व्यापार में लाभ, पढ़ें राशिफल के संकेत

Shanivar Rashifal शनिवार 9 दिसंबर का दिन बेहद खास है। इस दिन कई राशियों के लोगों को शनिदेव का आशीर्वाद मिल रहा है। मेष, वृश्चिक, कर्क और मकर राशि के लोगों को व्यापार में लाभ होने की संभावना है। जबकि कई राशियों के लोगों को नए अवसर..ऐसे में आज का राशिफल में जानिए आपकी किस्मत क्या दे रही संकेत..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 08, 2023

9_december_rashifal.jpg

9 दिसंबर 2023 शनिवार राशिफल

मेष राशि
व्यावसायिक उन्नति के योग बन रहे हैं। नई तकनीक के उपयोग से व्यापार और उन्नत हो सकता है। मकान खरीदने का मन बना चुके हैं जो जल्द पूरा होगा। किसी मित्र के सहयोग से लंबित कार्य पूर्ण होंगे।

वृषभ राशि
आप क्यूं नहीं समझते कि अब आप बड़े हो गए हैं। अपनी जिम्मेदारी को समझें और समझदारी से कार्य करें। अपने व्यवहार में आपको अत्यधिक परिवर्तन लाने की जरूरत है। समय रहते संभल जाएं तो आप के लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि
शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाएं। मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

कर्क राशि
विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा। न्यायालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है। सामाजिक पुछ परख बढ़ेगी।

सिंह राशि
आज का दिन नए अवसरों को जन्म दे रहा है। इनका भरपूर लाभ लें। भावनात्मक संबंधों में अनुकूलता रहेगी। आप के सामने मार्ग बहुत हैं अब अपने विवेक से तय आप को करना है। धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकेगा।

कन्या राशि
अधिकारियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। अपने क्रोध को शांत रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। संत दर्शन संभव। समय रहते जरूरी कार्य कर लें, लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः नीम करोरी बाबा की यह बात मान लें तो हर कोई हो जाए अमीर, जानें बाबा की बातें

तुला राशि
आपकी भावनाओं का लोग मजाक बनाते हैं। आप जैसे हैं, वैसे रहें। लोगो की परवाह न करें। आध्यात्मिक दृष्टि से समय उपयुक्त है। मित्रों के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि
व्यापार विस्तार की योजना आज सफल हो सकती है। बिना सोचे समझें, कुछ न बोलें विवाद हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। यदि किसी से कोई वादा किया है तो आज पूरा करने का दिन है।

धनु राशि
यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर मनमुटाव की स्थति निर्मित होगी। जरूरी कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। पैसों का हिसाब रखें, लापरवाही से नुकसान होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर राशि
किसी पुराने मित्र से भेंट संभव है। मनोरंजन के साधनों को क्रय करेंगे। परिवार को आप की जरूरत है, कोई भी फैसला एकतरफा न लें। लौह व्यापार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

कुंभ राशि
अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें। कई दिनों से रूकी मुलाकात आज संभव है। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। जीवन में कुछ उद्देश्य बनाएं, समय अनुकूल है।

मीन राशि
कार्यशैली को सुधारना होगा। सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी वो आज मिल सकता है। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।